मंडप से भागा दूल्हा, दुल्हन ने 20 KM तक पीछा कर, पकड़कर लाई वापस, फिर हुई शादी

सज-संवरकर दुल्हन बनकर फेरे लेने को मंदिर के मंडप में पहुंची, लेकिन यहां प्रेमी का मूड बदल गया। वह वहां से मौका पाकर भाग निकला। शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर भमोरा में दुल्हन और उसके घरवालों ने बस में दूल्हे को पकड़ लिया। दुल्हन उसे बस से उतारकर मंडप ले जाने लगी।

May 24, 2023 - 16:22
0 157
मंडप से भागा दूल्हा, दुल्हन ने 20 KM तक पीछा कर, पकड़कर लाई वापस, फिर हुई शादी

उत्तर प्रदेश से प्रेम प्रसंग का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां के एक युवक और युवती ने एक दूसरे से प्यार करने के करीब ढाई साल बाद शादी करने का फैसला लिया। शादी की सारी तैयारियां हो गईं, मंदिर में मंडप भी सज गया, लेकिन ऐन मौके पर दूल्हे का मूड बदल गया और फिर वह मंडप परिसर से भाग निकला। काफी समय बीत जाने के बाद जब दूल्हा मंडप तक नहीं पहुंचा तो दुल्हन खुद ही उसे ढूंढ़ने निकल पड़ी।  

बरेली में पुराना शहर निवासी युवती का करीब ढाई साल से बदायूं के बिसौली निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने जीवन भर साथ जीने-मरने की वादा किया। इस बीच, युवती के घरवालों को इसकी भनक लग गई। उन्होंने युवती को प्रेमी युवक से शादी करने की सलाह दी। युवती ने अपने प्रेमी को शादी करने के लिए राजी कर लिया। रविवार भूतेश्वरनाथ मंदिर में युवती के घरवालों की मौजूदगी में शादी कराने की तैयारी की गई। 

युवती अपने प्रेमी के साथ ब्यूटी पार्लर में सज-संवरकर दुल्हन बनकर फेरे लेने को मंदिर के मंडप में पहुंची, लेकिन यहां प्रेमी का मूड बदल गया। वह वहां से मौका पाकर भाग निकला। मंदिर के मंडप में अपने घरवालों के साथ बैठी दुल्हन काफी देर तक प्रेमी को फेरे लेने के लिए आने का इंतजार करती रही। 

काफी देर होने पर दूल्हे से फोन पर संपर्क किया, तो उसने बताया वह अपनी मां को बुलाने बिसौली जा रहा है। दूल्हे की बात सुनकर अपने घरवालों को लेकर दुल्हन सीधे उसे पकड़ने निकल पड़ी। 

इसी दौरान युवक का अचानक ही मन बदल गया और वो वहां से बहाना बनाकर फरार हो गया। जब ये बात युवती को पता चली तो उसने युवक को ढूंढने की ठान ली और उसका पीछा करने के लिए मंदिर से निकल पड़ी। इस दौरान लड़का बस में बैठकर लगभग 20 किलोमीटर दूर निकल गया था, लेकिन युवती ने प्रेमी को बस से पकड़ लिया।

जानकारी के लिए बता दे बरेली शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर भमोरा में दुल्हन और उसके घरवालों ने बस में दूल्हे को पकड़ लिया। दुल्हन उसे बस से उतारकर मंडप ले जाने लगी। 2 घंटे तक चले ड्रामे में भीड़ जमा हो गई। बाद में शर्मिंदा हुए युवक ने दुल्हन से शादी करने की हामी भर दी। 

भीड़ के सामने बेइज्जती होने पर प्रेमिका शर्मिंदा प्रेमी को शादी करने के लिए मंदिर ले गई और शादी कर ली।  उसके बाद प्रेमी अपनी प्रेमिका दुल्हन को कार से अपने घर लेकर चला गया. इस शादी की चर्चाएं लोगों में जमकर हो रही है। इस बीच, दुल्हन सात फेरे लेने तक संघर्ष करने में पीछे नहीं रही।

What's Your Reaction?

Like Like 38
Dislike Dislike 0
Love Love 16
Funny Funny 12
Wow Wow 20
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User