वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री के प्राइवेट पार्ट से निकला 50 लाख का सोना, लोगों ने पूछा अंदर कैसे डाले? मिला यह जवाब

कस्टम अफसरों के मुताबिक, लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर देर शाम शारजाह से एयर इंडिया का विमान आईएक्स-184 की फ्लाइट लैंड की। जांच के दौरान टीम को रोशन पर शक हुआ। इसके बाद उसकी गहनता से जांच की गई। तो उसके मलाशय से प्लास्टिक के 3 कैप्सूल मिले।

Jul 06, 2023 - 03:32
0 1k
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री के प्राइवेट पार्ट से निकला 50 लाख का सोना, लोगों ने पूछा अंदर कैसे डाले? मिला यह जवाब

वाराणसी एयरपोर्ट पर 50 लाख सोने के साथ एक यात्री पकड़ा गया है। उसने प्राइवेट पार्ट में 3 कैप्सूल में सोने का पेस्ट छिपाया था। कस्टम की टीम ने स्कैनर कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद डॉक्टरों को बुलाया गया। डॉक्टरों ने मुश्किल से कैप्सूल बाहर निकाले। सोने की कीमत 50,75,239 रुपए बताई जा रही है। आरोपी की पहचान बिहार के भोजपुर रहने वाले रोशन कुमार के रूप में हुई है।

कस्टम अफसरों के मुताबिक, लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर देर शाम शारजाह से एयर इंडिया का विमान आईएक्स-184 की फ्लाइट लैंड की। इसमें रोशन कुमार भी सवार था। जांच के दौरान टीम को रोशन पर शक हुआ। इसके बाद उसकी गहनता से जांच की गई। तो उसके मलाशय से प्लास्टिक के 3 कैप्सूल मिले। 

उसके प्राइवेट पार्ट से कस्टम टीम ने 3 कैप्सूल बरामद किया। तीनों कैपसूल में सोने का पेस्ट भरा गया था। पेस्‍ट निकालकर उसका वजन किया गया तो उसका वजन 860.21 ग्राम पाया गया। बरामद सोने की कीमत अधिकारियों द्वारा पचास लाख रुपए से अधिक बताई गई।

इस बारे में अधिकारियों द्वारा उसे पूछताछ किया गया तो उसने बताया कि सोने का पेस्ट बनाकर वह कैप्सूल में भरवाया था उसके बाद मलद्वार से अपने प्राइवेट पार्ट के अंदर डाल दिया था। पकड़े गए व्यक्ति की बात सुनकर अधिकारी भी हैरान रह गए। फिलहाल बुधवार को कस्टम टीम द्वारा उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इससे पहले 21 जून को लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर पांच लोगों को अवैध सोने की तस्करी करते हुए पकड़ा गया था। उनके पास से 4.09 किलोग्राम गोल्ड मिला था। दुबई से आने वाली फ्लाइट आईएक्स-194 में चार यात्री पकड़े गया। जबकि एफजेड-443 में एक यात्री पकड़ा गया। जांच के दौरान इन लोगों पर शक हुआ था। चेकिंग की तो अंडरगारमेंट से 2.49 करोड़ रुपए का सोना बरामद हुआ।

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के शौचालय से कस्टम विभाग की टीम ने एक जून को सोने के 16 बिस्किट बरामद किए थे। सोने का वजन 1866.100 ग्राम था, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1.12 करोड़ रुपए आंकी गई।

CCTV कैमरों की मदद से आरोपी की तलाश की गई, लेकिन अब तक पहचान नहीं हो सकी। कस्टम विभाग की टीम ने सोने के बिस्किट जब्त कर रखे हैं। साथ ही अंतरराष्ट्रीय आगमन क्षेत्र में लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली है। कस्टम विभाग की टीम का कहना है कि शारजाह से आया कोई यात्री ही सोने के बिस्किट के साथ आया है। हवाई अड्डे पर पकड़े जाने के डर से वह शौचालय में ही सोने को रखकर चला गया।

What's Your Reaction?

Like Like 21
Dislike Dislike 0
Love Love 12
Funny Funny 16
Wow Wow 13
Sad Sad 1
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User