जानें कब और कहां देख पाएंगे: नई दिल्ली में होगा WPL 2026 ऑक्शन का आयोजन

27 नवंबर यानी गुरुवार को दोपहर 3:30 बजे से WPL ऑक्शन की शुरुआत होगी। ऑक्शन 8 खिलाड़ियों के मार्की सेट के साथ शुरू होगा, जिसमें दीप्ति शर्मा (भारत), रेणुका  सिंह (भारत), सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड), सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड), एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया), अमेलिया केर (न्यूजीलैंड), मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया) और लॉरा वोल्वार्ड्ट (दक्षिण अफ्रीका) शामिल हैं। मेगा ऑक्शन के दौरान सबसे पहले इन 8 प्लेयर्स पर बोली लगेगी।

Nov 26, 2025 - 12:13
0 8
जानें कब और कहां देख पाएंगे: नई दिल्ली में होगा WPL 2026 ऑक्शन का आयोजन

महिला प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण के लिए मेगा ऑक्शन का आयोजन 27 नवंबर 2025 को नई दिल्ली होगा। पांच टीमों को मिलाकर मेगा ऑक्शन के लिए 73 स्लॉट खाली है। इस ऑक्शन के दौरान कुल 277 प्लेयर्स पर बोली लगेगी। इन खिलाड़ियों पर पांच फ्रेंचाइजी बोली लगाती हुई नजर आएगी। 

277 प्लेयर्स में कुल 194 खिलाड़ी भारतीय है, जबकि 83 खिलाड़ी विदेशी है, जो WPL 2026 के मेगा ऑक्शन में हिस्सा ले रहे हैं। ऐसे में डब्ल्यूपीएल ऑक्शन 2026 से पहले आइए जानते हैं किस टीम के पर्स में कितना पैसा है और फैंस इस ऑक्शन का लाइव प्रसारण कहां देख पाएंगे।

27 नवंबर यानी गुरुवार को दोपहर 3:30 बजे से WPL ऑक्शन की शुरुआत होगी। ऑक्शन 8 खिलाड़ियों के मार्की सेट के साथ शुरू होगा, जिसमें दीप्ति शर्मा (भारत), रेणुका  सिंह (भारत), सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड), सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड), एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया), अमेलिया केर (न्यूजीलैंड), मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया) और लॉरा वोल्वार्ड्ट (दक्षिण अफ्रीका) शामिल हैं। मेगा ऑक्शन के दौरान सबसे पहले इन 8 प्लेयर्स पर बोली लगेगी।


महिला प्रीमियर लीग 2026 ऑक्शन में रिटेन किए गए खिलाड़ी पर सभी फ्रेंचाइजी ने कुल 33.9 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। यानी 41.2 करोड़ रुपये की राशि बाकी है, जिन्हें लेकर 5 टीमें ऑक्शन में उतरेगी। 

इस मेगा ऑक्शन के लिए सबसे ज्यादा पर्स यूपी वॉरियर्स के पास है। उनके पर्स में 14.5 करोड़ रुपये की राशि है। दूसरे नंबर पर गुजरात जायंट्स का नाम है, उनके पर्स में 9 करोड़ रुपये है। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी के पर्स में 6.15 करोड़ रुपये है। मुंबई इंडियंस 5.75 करोड़ रुपये और दिल्ली कैपिटल्स 5.7 करोड़ रुपये के इस मेगा ऑक्शन में आएगी।

WPL 2026 के इस मेगा ऑक्शन का लाइव प्रसारण फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे। वहीं इस ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ फैंस जियो हॉटस्टार के एप पर उठा सकते हैं। 27 नवंबर को WPL 2026 के मेगा ऑक्शन की शुरुआत दोपहर 3:30 बजे होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 11
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User