क्या आप भी अपने घर में लगाते हैं आर्टिफिशियल फूल, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन कर हम अपने जीवन को सुख समृद्धि से भर सकते हैं. न सिर्फ घर का निर्माण करते वक्त बल्कि घर की सजावट करते समय भी वास्तु शास्त्र को ध्यान में रखना चाहिए। अक्सर लोग घर की सजावट करते समय वास्तु नियमों पर ध्यान नहीं देते हैं लेकिन ऐसा करना सही नहीं है। साथ ही आजकल बाजार में भी बहुत सी ऐसी चीजें उपलब्ध हैं जो सजावट के लिए इस्तेमाल की जाती है और लंबे समय तक चलती हैं। इनमें से एक आर्टिफिशियल रंग बिरंगे फूल भी हैं। जो दिखने में बड़े सुंदर लगते हैं और सालोंसाल ऐसे ही बने रहते हैं।

May 03, 2026 - 22:27
Updated: 4 months ago
0 154
क्या आप भी अपने घर में लगाते हैं आर्टिफिशियल फूल, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

हम लोगो में से कई सारे लोग अपने घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल पौधे या फूल रखते हैं। पिछले कुछ सालों में इसके प्रति लोगों की रुचि काफी बढ़ी है। क्योकि हर कोई अपने आशियाने को सुंदर बनाना चाहता है। आजकल लोग अपने घर को सुंदर बनाने और सजावट के लिए कई तरीके अपनाते हैं। साथ ही आजकल बाजार में भी बहुत सी ऐसी चीजें उपलब्ध हैं जो सजावट के लिए इस्तेमाल की जाती है और लंबे समय तक चलती हैं। इनमें से एक आर्टिफिशियल रंग बिरंगे फूल भी हैं। जो दिखने में बड़े सुंदर लगते हैं और सालोंसाल ऐसे ही बने रहते हैं।

वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन कर हम अपने जीवन को सुख समृद्धि से भर सकते हैं. न सिर्फ घर का निर्माण करते वक्त बल्कि घर की सजावट करते समय भी वास्तु शास्त्र को ध्यान में रखना चाहिए। अक्सर लोग घर की सजावट करते समय वास्तु नियमों पर ध्यान नहीं देते हैं लेकिन ऐसा करना सही नहीं है। आज हम आपको बताने होम डेकोरेशन से जुड़ी एक जरुरी बात बताने जा रहे हैं।  घर सजाने के लिए कई तरह का आर्टिफिशियल सामान खरीदा जाता है जिसमें नकली फूल भी शामिल हैं।  लेकिन क्या आप जानते हैं नकली फूलों को घर में लगाना वास्तु शास्त्र में सही नहीं माना गया है. जानते हैं ऐसा क्यों है।  

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में आर्टिफिशियल फूल लगाने से परिवार में खुशियां कम होने लगती है।  घर की शांति खत्म हो जाती है।  परिवार के सदस्यों के बीच कहा सुनी शुरू हो जाती है। 

वास्तु शास्त्र के अनुसार नकली फूल घर में लगाने एक बुरा प्रभाव यह भी होता है कि परिवार के सदस्यों को झूठ बोलने की आदत हो जाती है।  उनमें दिखावे की प्रवृति बढ़ने लगती है। 

स्वास्थ्य पर प्रभाव-

नकली फूलों को घर में लान से परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है. परिजनों में तरह-तरह की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं। 

नेगेटिव एनर्जी-

आर्टिफिशियल फूल घर में नेगेटिव एनर्जी की एंट्री का कारण बनते हैं।  नेगेटिव एनर्जी से बनते काम बिगड़ते हैं और विभिन्न प्रकार संकट घर में पैदा हो जाते हैं।  

वास्तु शास्त्र की मानें तो हमें अपने घर पर आर्टिफिशियल पौधे या फूल नहीं रखने चाहिए। इसे घर के लिए अशुभ माना गया है। इन आर्टिफिशियल पौधों और फूलों से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होने की मान्यता है। इससे परिवार की खुशियों पर ग्रहण लग जाता है। परिवार के सदस्य एक-दूसरे से बात-बात पर चिढ़ने लगते हैं। परिवार का माहौल खराब हो जाता है।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर पर ‘पॉटपुरी’ (सुखे फूल) भी नहीं रखना चाहिए। इसे घर के वास्तु के लिए अशुभ बताया गया है। ‘पॉटपुरी’ से घर में मृत-ऊर्जा का फैलाव होने की बात कही गई है। इससे घर में खुशियों भरा माहौल समाप्त हो जाता है। घर के लोग चिढ़चिढ़े स्वभाव के हो जाते हैं। उनमें बात-बात पर विवाद होने लगता है। वहीं, घर पर ताजे फूलों को रखना काफी शुभ माना गया है। ताजे फूल घर में सकारात्मक ऊर्जा लेकर आते हैं। इससे परिवार में खुशियां आती हैं। 

What's Your Reaction?

Like Like 7
Dislike Dislike 0
Love Love 4
Funny Funny 0
Wow Wow 3
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User