सीएम योगी जल जीवन मिशन स्टाल की खूबसूरती देख हुए मंत्रमुग्ध  - मॉडल को निहारा

इंटरनेशनल ट्रेड शो के उद्घाटन समारोह के बाद अलग-अलग स्टॉल्स का अवलोकन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब जल जीवन मिशन के "हर घर जल गांव" के मॉडल पर पहुंचे, तो उन्होंने कार्ट की रफ्तार को धीमा करवाकर बदलते उत्तर प्रदेश की कहानी बयां कर रहे इस मॉडल को निहारा। 

Sep 26, 2024 - 09:07
0 171
सीएम योगी जल जीवन मिशन स्टाल की खूबसूरती देख हुए मंत्रमुग्ध  - मॉडल को निहारा

व्यस्तता के बाद भी मुख्यमंत्री ने कुछ मिनटों तक उत्तर प्रदेश के गांवों में आई जल क्रांति को प्रदर्शित कर रहे "हर घर जल गांव" के मॉडल को देखा और मुस्कुराए। स्टाल पर दिखाई दे रही नल की टोंटी और उसमें से हो रही स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति को देखा। इस दौरान मुख्यमंत्री स्टॉल पर उपस्थित लोगों की भीड़ का अभिवादन स्वीकार किया। 

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में जल जीवन मिशन के स्टाल पर प्रदर्शित "हर घर जल गांव" मॉडल उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए भी आकर्षण का केन्द्र बन गया। इंटरनेशनल ट्रेड शो के उद्घाटन समारोह के बाद अलग-अलग स्टॉल्स का अवलोकन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब जल जीवन मिशन के "हर घर जल गांव" के मॉडल पर पहुंचे, तो उन्होंने कार्ट की रफ्तार को धीमा करवाकर बदलते उत्तर प्रदेश की कहानी बयां कर रहे इस मॉडल को निहारा। 

इस दौरान जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भी "हर घर जल गांव" मॉडल को देखकर खुशी जाहिर की और हाथ हिलाकर स्टॉल पर उपस्थित भीड़ का अभिवादन स्वीकार किया। वहीं नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने करीब 15 मिनट तक "हर घर जल गांव" मॉडल का अवलोकन किया। इस मौके पर राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के अधिशासी निदेशक बृजराज सिंह यादव और वरिष्ठ मीडिया सलाहकार राधाकृष्ण त्रिपाठी ने उन्हें पूरे स्टॉल की जानकारी दी।  

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User