मुंबई में बोले सीएम योगी- शांति और विकास की निशानी हो सकता है बुलडोजर

सीएम योगी आदित्यनाथ मुंबई में आयोजित प्री-यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल हुए। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, यूपी लगातार कुछ नया कर रहा है। राज्य में कानून व्यवस्था में सुधार के लिए पारदर्शिता लायी गई है और भूमाफियाओं पर सख्ती से कार्रवाई की गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बुलडोजर भी अमन और विकास का प्रतीक बन सकता है, अगर उसका इस्तेमाल कानून व्यवस्था का राज स्थापित करने के लिए किया जाए।

Jan 05, 2023 - 11:10
0 35
मुंबई में बोले सीएम योगी- शांति और विकास की निशानी हो सकता है बुलडोजर

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ दो द‍िवसीय मुंबई दौरे पर हैं। यहां यूपी इन्वेस्टर समिट के एक कार्यक्रम में ह‍िस्‍सा लेने के दौरान जब उनसे बुलडोजर के संबंध में सवाल क‍िए गए तो वो मुस्‍कुरा उठे। क्‍या बुलडोजर शांति और विकास का संकेत हो सकता है, क्योंकि उसका इस्तेमाल कानून को लागू करने के लिए किया जा सकता है। सीएम योगी आदित्यनाथ, जिन्हें अक्सर 'बुलडोजर बाबा' के नाम से संबोध‍ित क‍िया जाता है उन्‍होंने मुंबई में इस बात को दोहराया। इसी के साथ उन्‍होंने यह भी कहा क‍ि यूपी में फिल्म सिटी स्थापित करने का विचार है न क‍ि इसे मुंबई से दूर ले जाने का।

बता दे कल बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ मुंबई में आयोजित प्री-यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल हुए। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, यूपी लगातार कुछ नया कर रहा है।  राज्य में कानून व्यवस्था में सुधार के लिए पारदर्शिता लायी गई है और भूमाफियाओं पर सख्ती से कार्रवाई की गई है।  मुंबई में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, हम आज धर्म के प्रदेश से अर्थ की नगरी में आये हैं।  सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बुलडोजर भी अमन और विकास का प्रतीक बन सकता है, अगर उसका इस्तेमाल कानून व्यवस्था का राज स्थापित करने के लिए किया जाए। 

लखनऊ में 10 से 12 फरवरी तक होने वाले यूपी सरकार के ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 से पहले घरेलू निवेशकों को आकर्षित करने के लिए मुंबई के दो दिवसीय दौरे पर आए सीएम योगी ने बुलडोजर बाबा टैग के बारे में पूछे जाने पर कहा कि बुलडोजर बुनियादी ढांचे और विकास कार्यों में भूमिका न‍िभाता है इसलिए वह शांति और विकास का प्रतीक हो सकता है। लोग कानूनों का उल्लंघन करते हैं, तो कानून और व्यवस्था स्थापित करने के लिए कार्रवाई करने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल किया जा सकता है। यूपी में अपराधियों की संपत्तियों को ध्वस्त करने के बाद उन्हें 'बुलडोजर बाबा' का टैग मिला। यूपी व‍िधानसभा चुनाव 2022 के दौरान भी यह नाम लोगों की जुबान पर चढ़कर बोला। 

What's Your Reaction?

Like Like 6
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 1
Wow Wow 2
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User