करहल में गरजे सीएम योगी - नेताजी के आशीर्वाद से जीते आजमगढ़-रामपुर, अब मैनपुरी की बारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्वाचन क्षेत्र में रैली को संबोधित करते हुए सपा पर जमकर हमला बोला। योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव और शिवपाल यादव को निशाने पर रखा तो वहीं मुलायम सिंह यादव को नमन भी किया। उन्होंने कहा कि नेताजी के आशीर्वाद से हम आजमगढ़ और रामपुर में जीते, अब मैनपुरी की बारी है।

Nov 28, 2022 - 20:28
0 84
करहल में गरजे सीएम योगी - नेताजी के आशीर्वाद से जीते आजमगढ़-रामपुर, अब मैनपुरी की बारी

उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव के निधन से रिक्त हुई उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव हो रहे हैं।  5 दिसंबर को वोट डाले जाने हैं।  इस उपचुनाव को समाजवादी पार्टी ने जहां नाक का सवाल बना लिया है।  वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी ने भी सबसे मजबूत समाजवादी किला ध्वस्त करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सपा के गढ़ करहल में गरजे। जनसभा की शुरुआत जहां उन्होंने मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने के साथ की तो वहीं नेताजी के आशीर्वाद से मैनपुरी सीट जीतने का दावा भी किया। उन्होंने कहा कि नेताजी के आशीर्वाद से ही रामपुर और आजमगढ़ भी जीते, अब मैनपुरी की बारी है। इस दौरान उन्होंने सैफई परिवार जमकर निशाना साधा। 

करहल के नरसिंह इंटर कॉलेज में सीएम योगी मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के समर्थन में जनसभा करने आए थे। उन्होंने कहा कि मैनपुरी महात्मा विदुर और महर्षि श्रृंगी जैसे ऋशि मुनियों की तपोभूमि रही है। ये तपोभूमि इस बार इतिहास लिखेगी। 

योगी ने इस बार अपने भाषण की शुरुआत नेताजी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने के साथ की। उन्होंने कहा कि 2019 में ही मुलायम सिंह यादव ने संसद में कहा था कि अब आएगी तो भाजपा ही। उनके इसी आशीर्वाद से भाजपा ने रामपुर और आजमगढ़ को जीता और अब मैनपुरी को भी जीतने जा रही है। जनता से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि इतिहास सभी को मौका देता है, इस बार मैनपुरी के पास मौका है एक नया इतिहास लिखने का। 

सैफई परिवार पर निशाना साधते हुए सीएम योगी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि सैफई परिवार को मंत्री से लेकर ब्लॉक प्रमुखत तक परिवार का ही चाहिए। वह पार्टी समाजवाद की बात करती है जिसका चरित्र ही वंशवाद है। उन्होंने कहा ये नया उत्तर प्रदेश है। यहां अब गरीबों की जमीनें नहीं कब्जाई जाती हैं। 

उन्होंने कहा कि अगर कोई गरीब की जमीन और घर कब्जाने का काम करता है तो उसकी संपत्ति पर बुलडोजर चलाकर गरीबों को आवास देने का काम भाजपा कर रही है। उन्होंने रघुराज सिंह शाक्य को जिताने के लिए मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि अब समय कम है। कार्यकर्ता एक-एक मतदाता से वोट के लिए अपील करें। उन्होंने जनता से निश्चिंत होकर जाने का वादा भी लिया। 

सीएम योगी ने अपने भाषण में प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव को चाचा कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चाचा शिवपाल की स्थित तो पैंडुलम जैसी हो गई है। उन्होंने कहा कि वे फुटबॉल बने हुए हैं। विधानसभा चुनाव की याद दिलाते हुए योगी बोले कि तब  शिवपाल सिंह को बैठने के लिए कुर्सी का हैंडिल मिला था। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी भाजपा ने कोई एक परिवार का नहीं है, फिर भी सभी भाजपा परिवार में एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि वे मैनपुरी को भाजपा परिवार में मिलाने आए हैं।

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार के दौरान भर्तिंयों में हुए भ्रष्टाचार पर भी सीएम योगी ने घेराबंदी की। उन्होंने कहा कि नौकरी निकलते ही चाचा और भतीजे नौजवानों से वसूली पर निकल लेते थे। युवाओं का शोषण होता था और बदनाम मैनपुरी इटावा होता था। अब बिना किसी भेदभाव को हर वर्ग को सरकारी नौकरी मिल रही है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर के साथ ही विकास के लिए 30 हजार करोड़ की योजनाएं चल रही हैं। मैनपुरी का विकास भी ऐसा ही होगा। 

What's Your Reaction?

Like Like 8
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 0
Wow Wow 3
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User