बकरीद पर CM योगी का निर्देश , प्रतिबंधित पशु की न हो कुर्बानी, देखें सख्त गाइडलाइन

मुख्यमंत्री ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए स्थान को चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं. इसी के साथ विवादित जगहों पर कुर्बानी नहीं होने के कड़े निर्देश भी दिए हैं. साथ ही तय स्थान के अतिरिक्त कहीं और कुर्बानी नहीं होनी चाहिए.

Jun 28, 2023 - 06:42
0 86
बकरीद पर CM योगी का निर्देश , प्रतिबंधित पशु की न हो कुर्बानी, देखें सख्त गाइडलाइन

देशभर में 29 जून को बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा. उत्तर प्रदेश में इसे लेकर विशेष तैयारी है. राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि राज्य में कहीं भी प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी ना दी जाए. कुर्बानी के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए. सीएम ने एक बैठक के दौरान कहा कि त्योहार के दौरान पुलिस शरारती तत्वों के साथ कड़ाई से निपटे. उन्होंने आगे कहा कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर कहीं भी खुले में मांस की खरीद-बिक्री न हो.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुर्बानी को लेकर सख्त गाइडलाइन जारी की है. इसी के साथ सावन, कांवड़ यात्रा समेत अन्य आगामी पर्वों को देखते हुए भी अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए हैं.

बता दें कि 4 जुलाई से सनातन धर्म का पवित्र माह सावन शुरू हो रहा है. इसको लेकर मंगलवार को सीएम योगी ने कहा है कि, श्रावण मास में परंपरागत कांवड़ यात्रा निकलेगी. इसमें सोमवार पूजन का भी विशेष महत्व है. श्रावण पूर्णिमा तक अयोध्या का सावन मेला भी शुरू होगा. 

उन्होंने आगे कहा है कि, नागपंचमी और रक्षाबंधन का भी पर्व है. इसी के साथ कहा कि इससे पूर्व बकरीद का पर्व है और इसी बीच मोहर्रम का महीना भी शुरू होगा. उन्होंने आगे कहा कि, इससे साफ है कि कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत यह समय संवेदनशील है, ऐसे में हमें सतर्क और सावधान रहना होगा.

मुख्यमंत्री ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए स्थान को चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं. इसी के साथ विवादित जगहों पर कुर्बानी नहीं होने के कड़े निर्देश भी दिए हैं. साथ ही तय स्थान के अतिरिक्त कहीं और कुर्बानी नहीं होनी चाहिए ये भी कहा है. साथ ही अधिकारियों से कहा है कि, प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी न हो.

सीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए त्योहार के महीने में शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ाई से पेश आने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने सख्त लहजे में कहा है कि, सोशल मीडिया से लेकर कहीं भी शरारतपूर्ण बयान जारी करने वालों के साथ जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ कड़ाई से पेश आएं. 

माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों के साथ पूरी कठोरता की जाए. इसी के साथ आयोजकों के लिए कहा कि, इनको अनुमति देने से पहले उनसे शांति और सौहार्द सुनिश्चित करने के संबंध में शपथ पत्र लिया जाए. तो वहीं मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद ही लखनऊ सहित प्रदेश के हर जिले की पुलिस व प्रशासन मुस्तैद हो गई है और कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था का बंदोबस्त किया जा रहा है.

मुख्यमंत्री की निर्देश के बाद मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने भी हिदायत देते हुए ईदगाह में ही नमाज पढ़ने की सलाह दी है. उन्होंने कहा है कि सड़कों पर नमाज न पढ़ी जाए, ताकि किसी को आने जाने में दिक्कत न हो. उन्होंने ईदगाह पर नमाज अदा होने से आधा घंटा पहले आने की सलाह दी है.

What's Your Reaction?

Like Like 12
Dislike Dislike 0
Love Love 11
Funny Funny 4
Wow Wow 23
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User