मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया- अप्रैल-मई तक कराएंगे निकाय चुनाव, विधायक-सांसद रखें तैयारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार आगामी अप्रैल-मई तक हर हाल में निकाय चुनाव कराएगी। विधायक और सांसद निकाय चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने इस चुनाव के लिए राज्य के सभी सांसदों और विधायकों को पूरी तैयार रखने को कहा है। वहीं राज्य के अधिकारियों को भी समय रहते जरूरी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

Jan 22, 2023 - 10:55
0 48
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया- अप्रैल-मई तक कराएंगे निकाय चुनाव, विधायक-सांसद रखें तैयारी

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनावों की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित मेरठ, वाराणसी और प्रयागराज मंडल के भाजपा सांसदों और विधायकों से संवाद किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार आगामी अप्रैल-मई तक हर हाल में निकाय चुनाव कराएगी। विधायक और सांसद निकाय चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।

उन्होंने इस चुनाव के लिए राज्य के सभी सांसदों और विधायकों को पूरी तैयार रखने को कहा है। वहीं राज्य के अधिकारियों को भी समय रहते जरूरी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार हर हाल में अप्रैल-मई तक निकाय चुनाव कराना चाहती है। उन्होंने राज्य के सभी विधायक और सांसदों को इस चुनाव को गंभीरता से लेते हुए अभी से तैयारी में जुट जाने को कहा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि निकाय चुनाव के लिए गठित ओबीसी आयोग की रिपोर्ट निर्धारित समय पर आएगी। उसके बाद सरकार अप्रैल-मई में चुनाव कराएगी। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से उनके क्षेत्र में संचालित योजनाओं और परियोजनाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सांसदों और विधायकों से उनके क्षेत्र के लिए आवश्यक विकास कार्य के प्रस्ताव भी मांगे। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि स्थानीय उद्यमियों और व्यापारियों से संपर्क कर जिले के औद्योगिक विकास की कार्ययोजना तैयार करें।

सांसद और विधायकों की बैठक में कमोबेश सभी मंडलों में ऊर्जा विभाग निशाने पर रहा। सांसद और विधायकों ने बिजली आपूर्ति नियमित नहीं होने की शिकायत की। उन्होंने ट्रांसफार्मर नहीं बदलने, किसानों को बकाया बिजली के बिल के नाम पर परेशान करने की शिकायत की। कुछ सांसद और विधायकों ने नगर विकास, पीडब्ल्यूडी सहित अन्य विभागों के अधिकारियों की शिकायत भी की। मुख्यमंत्री ने मामले में तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 10
Dislike Dislike 0
Love Love 5
Funny Funny 0
Wow Wow 3
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User