पकड़ा गया चीनी मीडिया का झूठ, कुतुब मीनार और रूस के झंडे का मामला

इस बार इस ग्लोबल टाइम्स ने दावा किया कि भारत ने रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच कुतुब मीनार को रूस के झंडे के रंग में रोशन किया है। जबकि हक़ीक़त यह है कि भारत सरकार द्वारा 5 से 7 मार्च तक जनऔषधि दिवस 2022 मनाया जा रहा है।

Mar 08, 2022 - 03:31
0 83
पकड़ा गया चीनी मीडिया का झूठ, कुतुब मीनार और रूस के झंडे का मामला

झूठ और प्रोपोगैंडा फ़ैलाने के लिए कुख्यात चीनी मीडिया का एक और मामला पकड़ा गया।  जहा एक तरफ रूस और यूक्रेन का भीषण युध चल रहा है वही दूसरी ओर चीन ऐसे तनाव भरे माहौल में भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा।  चीन हमेशा से ही भारत के खिलाफ दुष्प्रचार करते आया है। लेकिन इस बार अपने ही फैलाये झूठ के प्रोपोगैंडा में सच्चाई सामने आते ही फंस गया है।

बता दे, चीन की सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स  पहले से ही पूरे विश्व मे झूठ फैलाने के लिए बदनाम है।  इस बार इस ग्लोबल टाइम्स ने दावा किया कि भारत ने रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच कुतुब मीनार को रूस के झंडे के रंग में रोशन किया है।

जबकि हक़ीक़त यह है कि  भारत सरकार द्वारा 5 से 7 मार्च तक जनऔषधि दिवस 2022 मनाया जा रहा है।  इस क्रम में भारत सरकार ने कुतुब मीनार को आजादी के अमृत महोत्सव और जनऔषधि दिवस 2022 की थीम के रंग में रोशन किया है। 

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा है कि पिछले कुछ साल में चीन और भारत के द्विपक्षीय संबंधों में थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।  सीमा संबंधी मतभेदों पर समान स्तर से वार्ता होनी चाहिए, ताकि एक निष्पक्ष और उचित हल निकल सके। पर उसकी मीडिया अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आती है। उन्होंने कहा कि चीन और भारत को प्रतिद्वंद्वियों के बजाय साझेदार होना चाहिए. कुछ ताकतों ने चीन और भारत के बीच हमेशा तनाव पैदा करने की कोशिश की है. जहां तक सीमा का मुद्दा है, यह इतिहास के समय से चला आ रहा है. चीन ने समान स्तर से वार्ता के जरिए मतभेदों को सुलझाने और निष्पक्ष तथा उचित हल निकालने की वकालत की है. 

भारत सरकार ने आधिकारिक तौर पर चीन की प्रोपोगंडा मशीन ग्लोबल टाइम्स के दावे को झूठा बताते हुए साफ किया कि कुतुब मीनार रूस के झंडे के रंग में नहीं, जनऔषधि दिवस की थीम के रंग में रोशन की जा रही है।  ग्लोबल टाइम्स का दावा झूठा और सत्य से परे है।    

What's Your Reaction?

Like Like 10
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 2
Sad Sad 0
Angry Angry 4
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User