बसपा सुप्रीमो मायावती नहीं लड़ेंगी विधानसभा चुनाव

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी की तरफ से बड़ा ऐलान किया है. बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है. सुप्रीमो मायावती के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा भी चुनाव नहीं लड़ेंगे.

Jan 11, 2022 - 09:14
0 50
बसपा सुप्रीमो मायावती नहीं लड़ेंगी विधानसभा चुनाव

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी की तरफ से बड़ा ऐलान किया है. बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है. सुप्रीमो मायावती के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा भी चुनाव नहीं लड़ेंगे.

बहुजन समाज पार्टी के नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि "
बीएसपी सुप्रीमो मायावती चुनाव लड़ने नहीं बल्कि लड़वाने का काम करेंगी. मैं भी यूपी विधान सभा का चुनाव नहीं लडूंगा. मेरी पत्नी कल्पना मिश्रा और मेरा बेटा कपिल मिश्रा भी चुनाव नहीं लड़ेगा. मायावती के भतीजे आकाश आनंद भी चुनाव नहीं लड़ेंगे."

सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनने जा रही है. बीजेपी और समाजवादी पार्टी दूसरे और तीसरे नंबर के लिए लड़ाई कर रहे हैं. चुनाव से पहले और ना ही बाद में किसी के साथ बीएसपी का गठबंधन होगा.

उन्होंने आगे कहा कि यूपी के ब्राह्मण हमारे साथ हैं. बीजेपी के साथ तो ब्राह्मण जा ही नहीं सकता है और समाजवादी पार्टी के साथ ब्राह्मण कभी नहीं रहा. बीजेपी सरकार में ब्राह्मण समाज के 500 से ज्यादा लोगों की हत्या हुई. 100 से ज्यादा एनकाउंटर हुए. ब्राह्मण समाज पहले देख चुका है कि बीएसपी ने कैसे उसका सम्मान बढ़ाया था? ब्राह्मणों को हर जगह चाहे अधिकारियों की बात हो, चाहे 15 एमएलसी बनाने की बात हो, चाहे कैबिनेट मंत्री का दर्जा देकर चेयरमैन बनाने की बात हो और चाहे उत्तर प्रदेश में 4 हजार से ज्यादा सरकारी वकील बनाने की बात हो, सब जगह ब्राह्मणों को सम्मान दिया.

What's Your Reaction?

Like Like 8
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User