कल रात हुए सड़क हादसे में बाल बाल बचे बीजेपी सांसद जगदम्बिका पाल, नीलगाय से टकराई गाड़ी

सांसद जगदंबिका पाल की गाड़ी नीलगाय से टकरा गई। गोरखपुर जाते समय हादसे में गाड़ी का एयरबैग खुल जाने से सांसद, गाड़ी का ड्राइवर और गनर समेत तीन अन्य लोग बाल-बाल बच गए। वहीं गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

Jan 26, 2023 - 12:16
0 46
कल रात हुए सड़क हादसे में बाल बाल बचे बीजेपी सांसद जगदम्बिका पाल, नीलगाय से टकराई गाड़ी

उत्तर प्रदेश के डुमरियागंज से बीजेपी के सांसद जगदंबिका पाल की गाड़ी नीलगाय से टकरा गई। गोरखपुर जाते समय हादसे में गाड़ी का एयरबैग खुल जाने से सांसद, गाड़ी का ड्राइवर और गनर समेत तीन अन्य लोग बाल-बाल बच गए। वहीं गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद सांसद जगदंबिका पाल दूसरी गाड़ी से गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल बस्ती से होते हुए संतकबीरनगर होकर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष और एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह की बेटी की शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। संत कबीर नगर जिले के चुरेब के पास सांसद जगदंबिका पाल की गाड़ी के सामने अचानक नीलगाय आ गई। जिससे हादसा हो गया।
गाड़ी से एक नीलगाय से टकरा गई। हालांकि हादसे में सभी गाड़ी सवार एयरबैग खुलने से बच गए। हल्की-फुल्की ही चोट आई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने तत्काल बचाव कार्य में जुट गई। घटना बुधवार देर रात की है। 

What's Your Reaction?

Like Like 16
Dislike Dislike 0
Love Love 7
Funny Funny 2
Wow Wow 4
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User