अजीबोगरीब परेशानी में है बिहार का ये IAS- एक नेमप्लेट में कैसे लिखे सारे विभाग

आईएएस राहुल कुमार ने जो ट्वीट किया है उसके साथ अपने नेम प्लेट का एक फोटो अपलोड किया है. इस फोटो मेल में उनके पद लिखे हैं . “श्री राहुल कुमार भारतीय प्रशासनिक सेवा ,मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन(जीविका) प्रोत्साहन सोसाइटी- सह-राज्य मिशन निदेशक, राज्य जीविकोपार्जन- सह- आयुक्त -स्व-रोजगार /आयुक्त, मनरेगा/मिशन निदेशक .जल- जीवन- हरियाली, ग्रामीण विकास विभाग ,बिहार सरकार”. वहीं इसके साथ राहुल कुमार ने उस पद का भी नाम लिखा है जो नेम प्लेट में मेंशन नहीं किया गया है.

Feb 16, 2023 - 12:38
0 29
अजीबोगरीब परेशानी में है बिहार का ये IAS- एक नेमप्लेट में कैसे लिखे सारे विभाग

बिहार में कार्यरत 2011 बैच के आईएएस अधिकारी राहुल कुमार एक अजीबोगरीब परेशानी का सामना कर रहे हैं, जिसका जिक्र उन्होंने सोशल मीडिया पर बड़े ही चुटीले अंदाज में किया है. बात दरअसल यह है कि राज्य सरकार ने राहुल कुमार के ऊपर जिम्मेदारियों का इतना बोझ डाल दिया है कि सभी विभागों के नाम एक साथ एक नेम प्लेट पर आ ही नहीं पा रहे हैं.  राहुल कुमार ने अपने इस नेम प्लेट का फोटो शेयर कर मजाक भी किया है. उन्होंने अपने नेम प्लेट का फोटो ट्वीट किया और साथ ही कैप्शन में अपने उस एक पद का भी जिक्र कर दिया जो कि नेम प्लेट पर नहीं लिखा गया था.
आईएस राहुल कुमार इन दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा में देखे जा रहे हैं. कई मीटिंग में वो खुद मौजूद रहते हैं इसका एक मुख्य कारण है सीएम का जीविका दीदियों से संवाद करना. बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन सोसाइटी के सीईओ के पद पर राहुल कुमार कार्यरत हैं, ऐसे में राहुल कुमार अक्सर नीतीश कुमार के साथ उनकी यात्रा में दिख जाते हैं. जब मीटिंग होती है तब भी उसमें भी अफसरों की सीट के आगे एक नेमप्लेट रखा जाता है. ऐसा ही एक नेम प्लेट राहुल कुमार के सामने भी रखा जाता है पर उस प्लेट में उनके सभी पद नहीं लिखे जाते.

आईएएस राहुल कुमार ने जो ट्वीट किया है उसके साथ अपने नेम प्लेट का एक फोटो अपलोड किया है. इस फोटो मेल में उनके पद लिखे हैं . “श्री राहुल कुमार भारतीय प्रशासनिक सेवा ,मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन(जीविका) प्रोत्साहन सोसाइटी- सह-राज्य मिशन निदेशक, राज्य जीविकोपार्जन- सह- आयुक्त -स्व-रोजगार /आयुक्त, मनरेगा/मिशन निदेशक .जल- जीवन- हरियाली, ग्रामीण विकास विभाग ,बिहार सरकार”. वहीं इसके साथ राहुल कुमार ने उस पद का भी नाम लिखा है जो नेम प्लेट में मेंशन नहीं किया गया है.
उन्होंने लिखा है कि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान बिहार के डायरेक्टर के पद पर भी कार्यरत हूं. राहुल कुमार 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और बतौर डीएम उन्होंने कई जिलों में अपनी कामयाबी का झंडा गाड़ा है. पटना के रहने वाले राहुल कुमार 2010 में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 36 में स्थान पर रहे थे. राहुल कुमार को राज्य के बेहतरीन और उम्दा आईएएस अधिकारियों में से एक माना जाता है.

What's Your Reaction?

Like Like 12
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 1
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User