आया बड़ा अपडेट- नहीं होगा टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच मैच

इस महामुकाबले के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन ये मुकाबला रद्द हो सकता है. मैच से पहले उन फैंस का दिल टूट गया जो कि उम्मीद कर रहे थे कि वह मेलबर्न में होने वाला यह मैच स्टेडियम में लाइव देखेंगे.

Oct 16, 2022 - 10:49
0 236
आया बड़ा अपडेट- नहीं होगा टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच मैच

टी20 वर्ल्ड कप 2022 की शुरुआत से पहले क्रिकेट फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. इस टूर्नामेंट में 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे. ये मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से और ऑस्ट्रेलियाई समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाना है. इस महामुकाबले के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन ये मुकाबला रद्द हो सकता है.  मैच से पहले उन फैंस का दिल टूट गया जो कि उम्मीद कर रहे थे कि वह मेलबर्न में होने वाला यह मैच स्टेडियम में लाइव देखेंगे. दरअसल, भारत और पाकिस्तान के इस हाईवोल्टेज मुकाबले के सभी टिकट बिक चुके हैं. आईसीसी ने इस खबर की पुष्टि कर दी है.

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाने वाला ये मैच भारी बारिश के कारण रद्द हो सकता है. 23 अक्टूबर के दिन ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में दिन भर तेज बारिश होने की संभावना है. रिपोर्ट्स के मुताबिक बारिश के चलते उस दिन टॉस होना भी मुश्किल माना जा रहा है. 

 

भारी बारिश के चलते अगर भारत और पाकिस्तान के बीच ये मुकाबला रद्द हो जाता है तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेगा. आईसीसी इस संबंध में निर्देश पहले ही जारी कर चुकी है. सुपर12 स्टेज के मुकाबलों के लिए कोई रिजर्व डे भी नहीं रखा गया है, ऐसे में ये मैच अगले दिन नहीं खेला जाएगा. वहीं, भारत का टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ जीत का रिकॉर्ड 5-1 का है. दोनों टीमों के बीच टी20 वर्ल्ड कप में आखिरी मैच पिछले साल खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया को हार मिली थी. टी20 वर्ल्ड कप से पहले इस साल भारतीय टीम दो बार पाकिस्तान का सामना कर चुकी है. यूएई में हुए एशिया कप में दोनों टीमों का सामना हुआ था. ग्रुप राउंड में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया था. वहीं इसके बाद पाकिस्तान ने सुपर 4 में इस हार का बदला लिया और टीम इंडिया को पांच विकेट से ही मात दी. पाकिस्तान फाइनल में पहुंचा था लेकिन वहां उसे श्रीलंका के हाथों हार का सामना करना पड़ा.

पिछले साल हुए टी20 वर्ल्ड कप में भारत को पाकिस्तान के हाथों में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. तब भी भारत का पहला ही मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ था. पाकिस्तान ने यह मुकाबला 10 विकेट से अपने नाम किया था. यह पहला मौका था जब टीम इंडिया को वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हार मिली थी.

टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पहला मैच 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ, दूसरा मैच 27 अक्टूबर को ग्रुप ए की रनर अप के साथ, तीसरा मैच 30 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ इसके बाद चौथा मैच 2 नवंबर बांग्लादेश के साथ और पांचवा मैच 6 नवंबर को ग्रुप बी की विनर के साथ खेलेगा.   

What's Your Reaction?

Like Like 9
Dislike Dislike 0
Love Love 4
Funny Funny 0
Wow Wow 1
Sad Sad 1
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User