भतीजे पर आया बुआ का दिल, भागकर कर ली शादी- अब बताया परिवार वालो से खतरा

भतीजे के प्यार में पागल बुआ ने उससे साथ भागकर शादी कर ली। परिवारवालों को भनक तक नहीं लगी। बाद में युवती के परिजनों ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। अब कपल ने खुद की सुरक्षा की मांग प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से की है।

Oct 15, 2022 - 22:28
0 452
भतीजे पर आया बुआ का दिल, भागकर कर ली शादी- अब बताया परिवार वालो से खतरा

कहते हैं जब प्यार हो जाए तो प्यार करने वाले रिश्ते, नाते, समाज, उम्र कुछ नहीं देखते।  क दूसरे के साथ जिंदगी बिताने के लिए कुछ भी कर गुजरते हैं। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला केस राजस्थान के भरतपुर से सामने आया है।  यहां भतीजे के प्यार में पागल बुआ ने उससे साथ भागकर शादी कर ली।  परिवारवालों को भनक तक नहीं लगी।  बाद में युवती के परिजनों ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था।  अब कपल ने खुद की सुरक्षा की मांग प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से की है। 

 लड़की एमए करने के बाद रीट (REET) एग्जाम की तैयारी कर रही थी। बीते दिनों उसने रीट का एग्जाम भी दिया था। वहीं, लड़का परचून की दुकान चलाता है। उधर, बेटी के घर से लापता होने के बाद उसके परिजनों ने थाने में केस दर्ज कराया था। जिसके बाद प्रेमी जोड़े ने राजस्थान पुलिस और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से सुरक्षा देने की मांग की है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 21 सितंबर को भरतपुर की रहने वाली 29 साल लड़की घर से भाग गई थी। उसने मथुरा में रहने वाले अपने प्रेमी (भतीजे) से कोर्ट मैरिज कर ली। इधर, दो दिन तक बेटी को कुछ पता नहीं चलने पर 23 सितंबर को उसके परिजनों ने थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज कराया। हालांकि, इस दौरान परिजनों को उसके कोर्ट मैरिज करने की जानकारी लग गई थी।

उधर, परिजनों के केस दर्ज कराने के बाद अब युवती ने ट्वीट कर सुरक्षा की मांग की है। युवती ने अपने ट्वीट में CM अशोक गहलोत, सचिन पायलट, भरतपुर और और राजस्थान पुलिस को टैग किया। साथ ही मायके और ससुराल पक्ष से सुरक्षा देने की मांग की। युवती ने अपने ट्वीट में लिखा- दोनों परिवार हमारा उत्पीड़न कर रहे हैं, हम दोनों की जान को खतरा है। 

मैंने अपनी मर्जी से शादी की है, हाई कोर्ट ने भी हमारी शादी को वैध करार दिया है। ईश्वर मेरी मदद करो...। भरतपुर पुलिस ने युवती के ट्वीट का रिप्लाई भी दिया है। पुलिस ने अपने ट्वीट में लिखा- संबंधित थाना प्रभारी को मामले में कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है, थाने आकर बयान दे दीजिए, आपको सुरक्षा दी  जाएगी।

युवती के पिता ने बताया कि जो लड़की घर से भागी है वह उसकी सबसे छोटी बेटी है। उसकी बड़ी बहनों और भाई की शादी हो चुकी है। हम उसकी शादी करना चाहते थे, लेकिन वह पढ़ाई की बात कहकर शादी करने से मना कर देती थी। एमए करने के बाद वह रीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी। बीते दिनों उसने एग्जाम भी दिया था। 

उन्होंने बताया कि बेटी ने जिस लड़के के साथ भागकर शादी की है, वह मेरे बहनोई का नाती है। लड़का-लड़की रिश्ते में बुआ-भतीजा लगते हैं। दोनों के बीच यह सब कब से चल रहा था, हमें जानकारी नहीं है। करीब चार साल पहले मेरी बेटी लड़के के गांव एक कार्यक्रम में गई थी, हो सकता है उसी दौरान दोनों संपर्क में आए हो। उन्होंने बताया कि लड़का गांव में रहकर परचून (किराना) की दुकान चलाता है।  

भरतपुर जिला पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने कहा कि ट्वीट के जरिए जानकारी मिली है कि एक लड़की ने लव मैरिज की है जो बालिग है।  वह लड़की पुलिस से संपर्क करे, नियमानुसार उसकी सहायता की जाएगी।  इस मामले में संबंधित थाना प्रभारी को निर्देशित भी कर दिया गया है।  

What's Your Reaction?

Like Like 9
Dislike Dislike 0
Love Love 5
Funny Funny 6
Wow Wow 2
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User