IAS बनो नहीं तो रिश्ता खत्म सुहागरात पर पति ने रखी शर्त अब कोर्ट में मामला

Dec 08, 2021 - 04:28
0 200
IAS बनो नहीं तो रिश्ता खत्म सुहागरात पर पति ने रखी शर्त अब कोर्ट में मामला

ये मामला झारखंड राज्य के पूर्वी सिंहभूम में पोटका थाना इलाके का है, जहां पर रहने वाली शादीशुदा पल्लवी मंडल नाम की महिला ने सूत्रों के हवाले से बताया कि उसकी शादी 18 जून, 2018 को झारखंड के ही परसुडीह के जयमाल्य मंडल के साथ हुई थी. शादी के बाद दोनों की सुहागरात को ही पति जयमाल्य मंडल ने पत्नी के सामने शर्त रखी कि वो दो साल के भीतर सिविल सेवा की परीक्षा पास करेगी और प्रशाशनिक अधिकारी (IAS) बनेगी, वरना वो उससे संबंध तोड़ लेगा. पल्लवी ने बताया कि उसने भी पूरी मेहनत से सिविल सर्विसेज की तैयारी की लेकिन वो परिस्तिथियों वश इसे पास नहीं कर सकी. इन दो साल में पति जयमाल्य मंडल ने पल्लवी से बात भी नहीं की और सुहागरात की शर्त के मुताबिक, शादी के दो साल बाद पत्नी पल्लवी मंडल को तलाक का नोटिस भेज दिया.

अब पल्लवी मंडल के पिता का कहना है कि उनकी एक ही बेटी है. और उनके दामाद जयमाल्य मंडल ने बेटी जिंदगी खराब कर दी है. पिता का कहना है कि शादी में जो सामान दिया था वो भी उनके घर पर ही पड़ा हुआ है, वो चाहते हैं कि दोनों साथ रहें. इस बीच तलाक की जानकारी मिलने के बाद पल्लवी मंडल काफी तनाव में है. पल्लवी का आरोप है कि शादी के 3 साल बीतने के बाद भी उसे अब तक उसकी ससुराल में पत्नी का दर्जा नहीं मिला है.

आपको बता दे झारखंड से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन में PG (MBA ) किये हुए पति ने अपनी सुहागरात वाली रात अपनी पत्नी के सामने प्रशाशनिक अधिकारी (IAS) बनने की शर्त रखी. और अब, जब पत्नी ये शर्त पूरी नहीं कर पाई तो पति ने तलाक का नोटिस भेज दिया. शादी के बाद पति ने अपनी पत्नी से 3 साल तक बात भी नहीं की. अब परेशान होकर महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. 

 पल्लवी मंडल ने परेशान होकर अब स्थानीय अदालत की शरण ली है. पल्लवी  का पति जयमाल्य मंडल एक सरकारी बैंक में असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर के पद पर तैनात है और M B A में गोल्ड मेडलिस्ट रहा है. महिला का आरोप है कि पति जयमाल्य मंडल उत्तरप्रदेश में लखनऊ में रहता है और कभी-कभी ही घर आता है. पल्लवी ने बताया कि माता-पिता की इज्जत और समाज के डर से वो अंदर ही अंदर अपनी ससुराल में पति, सास-ससुर, जेठ-जेठानी का जुल्म सहती रही. हालांकि पति और ससुराल वालो ने पत्नी के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है.

समाचार पत्रों और इंटरनेट से प्राप्त जानकारी के आधार पर संकलित

What's Your Reaction?

Like Like 16
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 6
Wow Wow 6
Sad Sad 0
Angry Angry 2
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User