11 से 19 अक्टूबर तक उदयपुर में हो रहा है आसियान- भारत कलाकार शिविर का आयोजन

आसियान की स्थापना 08 अगस्त,1967 को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में की गई थी। वर्तमान में ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्याँमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम इसके दस सदस्य देश हैं। पूर्व सचिव राजदूत सौरभ कुमार ने उदयपुर में शिविर का शुभारंभ किया।

Oct 13, 2022 - 07:57
0 40
11 से 19 अक्टूबर तक उदयपुर में हो रहा है आसियान- भारत कलाकार शिविर का आयोजन

राजस्थान के उदयपुर में आसियान-भारत कलाकार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ये आयोजन 11 से 19 अक्टूबर तक चलेगा। इस भव्य आयोजन में भारत ही नहीं बल्कि आसियान देशों के भी कलाकार हिस्सा ले रहे हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि आसियान- भारत कलाकार शिविर का आयोजन 11 से 19 अक्टूबर तक किया जा रहा है। पूर्व सचिव राजदूत सौरभ कुमार ने उदयपुर में शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने आसियान देशों और भारत के भाग लेने वाले कलाकारों के साथ भी बातचीत की।

सामाजिक प्रगति और सांस्कृतिक विकास में तेज़ी लाना है उद्देश्य:

आसियान की स्थापना 08 अगस्त,1967 को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में की गई थी। वर्तमान में ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्याँमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम इसके दस सदस्य देश हैं। इसका मुख्यालय इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में स्थित है। आसियान का लक्ष्य दक्षिण- पूर्व एशियाई राष्ट्रों में आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति और सांस्कृतिक विकास में तेज़ी लाने हेतु निरंतर प्रयास करना है।

(रिपोर्ट: शाश्वत तिवारी)

What's Your Reaction?

Like Like 5
Dislike Dislike 0
Love Love 4
Funny Funny 1
Wow Wow 4
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User