आरिफ खान बने आनंद त्यागी- 'मुंडन कराया, भगवा कपड़े पहने फिर पूजा की

शुजालपुर निवासी आरिफ खां ने बुधवार को मुंडन संस्कार के बाद भगवा वस्त्र धारण किए और स्थानीय मां राजराजेश्वरी मंदिर में विधि-विधान पूजन कर सनातन धर्म अपना लिया।

Jan 14, 2023 - 21:08
0 98
आरिफ खान बने आनंद त्यागी- 'मुंडन कराया, भगवा कपड़े पहने फिर पूजा की

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में एक युवक का सनातन धर्म अपनाना सुर्खियों में बना हुआ है. युवक शुजालपुर का रहने वाला है. उसका नाम आरिफ खान है. सनातन धर्म अपनाने के बाद उसने अपना नाम आनंद त्यागी रखा है। जिले के शुजालपुर निवासी आरिफ खां ने बुधवार को मुंडन संस्कार के बाद भगवा वस्त्र धारण किए और स्थानीय मां राजराजेश्वरी मंदिर में विधि-विधान पूजन कर सनातन धर्म अपना लिया। 

इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सनातन धर्म और परंपराओं से प्रेरित होकर उन्होंने ऐसा किया है। अब उन्हें आनंद त्यागी के नाम से जाना जाएगा। उनका कहना था कि उन्होंने स्वेच्छा से फैसला किया है। उन पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं है।

देवास शाजापुर संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और सनातन धर्म में आने पर उनका स्वागत भी किया। महेंद्र सिंह सोलंकी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 

'शाजापुर के आरिफ खान ने घर वापसी की है। आरिफ ने मुंडन संस्कार के बाद भगवा वस्त्र धारण किए और मां राजराजेश्वरी मंदिर में विधि-विधान पूजन कर सनातन धर्म अपना लिया. अब उन्हें आनंद त्यागी के नाम से जाना जाएगा। सनातन धर्म अपनाने पर स्वागत-वंदन-अभिनंदन' 

इस मौके पर बजरंग दल - विहिप के विभाग मंत्री राजेश जादम ने इसे घर वापसी बताते हुए कहा कि कहा सनातन धर्म के द्वार सबके लिए खुले हैं। विहिप और बजरंग दल वर्ष 1964 से घर वापसी का अभियान चला रहे हैं । शाजापुर में यह पहला मामला है। आरिफ का परिवार शुजालपुर में वर्षों से रहा रहा है।

बताया गया कि गत माह आरिफ हिंदू महिला से विवाह संबंधी दस्तावेज तैयार कराने लाल घाटी स्थित कोर्ट पहुंचा था। इसकी भनक हिंदू संगठन के लोगों को लग गई थी। इसके बाद न्यायालय परिसर में हंगामा हुआ था। तब लालघाटी थाना पुलिस महिला और आरिफ दोनों को थाने ले आई थी। यहां किसी भी तरह की शिकायत प्राप्त नहीं होने पर आरिफ को छोड़ दिया गया था, जबकि महिला को राजगढ़ जिले में नारी निकेतन केंद्र भेज दिया गया था। उस समय दोनों ने पुलिस को बताया था कि वे आपसी सहमति से दो साल से साथ रहे हैं और विवाह करना चाहते हैं। युवक के सनातन धर्म अपनाने को इससे भी जोड़ा जा रहा है।

शाजापुर कलेक्टर दिनेश जैन का कहना है कि धर्म परिवर्तन के लिए शुजालपुर निवासी आरिफ ने दिसंबर 2022 में आवेदन दिया था। इस पर विधि अनुसार कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मामला जांच में है। आवेदन पर 60 दिन में कार्रवाई पूर्ण करने का प्रावधान है। इस अवधि के पूर्व जांच आदि पूरी कर ली जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 9
Dislike Dislike 0
Love Love 5
Funny Funny 6
Wow Wow 5
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User