FIFA WC के फाइनल में पहुंची अर्जेंटीना, क्रोएशिया को 3-0 से हराया- देखिये शॉर्ट हाइलाइट्स

अर्जेंटीना ने मंगलवार रात पिछली बार की उप-विजेता टीम क्रोएशिया को 3-0 से हरा दिया। इस मैच में मेसी ने एक गोल किया और एक गोल असिस्ट किया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Dec 14, 2022 - 09:41
0 185
FIFA WC के फाइनल में पहुंची अर्जेंटीना, क्रोएशिया को 3-0 से हराया- देखिये शॉर्ट हाइलाइट्स

कतर में चल रहे फुटबॉल विश्व कप के पहले सेमीफाइनल मैच को अर्जेंटीना ने जीतकर आठ साल बाद फाइनल में जगह बना ली है।  अर्जेंटीना ने क्रोएशिया को 3-0 से हरा दिया है।  इससे पहले वह साल 2014 में फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन जर्मनी ने उसे शिकस्त दे दी थी।  इस बार अर्जेंटीना छठी बार विश्व कप के इतिहास में फाइनल खेलने मैदान में उतरेगा।  यह मैच 18 दिसंबर को खेला जाएगा। वहीं मुकबला में फ्रांस या मोरक्को में से कोई एक टीम शामिल होगी। 

दुनिया के महान फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक लियोनल मेसी ने अपनी टीम अर्जेंटीना को एक बार फिर से विश्व कप के फाइनल में पहुंचा दिया। अर्जेंटीना ने मंगलवार रात पिछली बार की उप-विजेता टीम क्रोएशिया को 3-0 से हरा दिया। इस मैच में मेसी ने एक गोल किया और एक गोल असिस्ट किया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

मेसी ने मैच में जादुई प्रदर्शन किया। उन्होंने 34वें मिनट में पेनल्टी पर शानदार किया। उसके बाद 69वें मिनट में अपने पैरों का कमाल दिखाते हुए जूलियन अल्वारेज के लिए एक गोल असिस्ट किया। मेसी ने क्रोएशियाई खिलाड़ियों को बीच मैदान में छकाना शुरू किया और गोलपोस्ट तक पहुंच गए। फिर गोलपोस्ट के पास खड़े जूलियन अल्वारेज को पास दे दिया। अल्वारेज ने बिना कोई गलती किए गेंद को गोलपोस्ट में मार दिया।

उन्होंने इससे पहले 39वें मिनट में भी एक गोल किया था। मेसी द्वारा 69वें मिनट में किए गए असिस्ट की तारीफ दुनिया भर के फुटबॉल फैंस और एक्सपर्ट कर रहे हैं। इस विश्व कप का सबसे बेहतर असिस्ट इसे ही माना जा रहा है। 

अर्जेंटीना को 1930 में उरुग्वे ने हराया था।  वहीं 1978 के फाइनल में अर्जेंटीना ने नीदरलैंड को हराकर पहली बार खिताब पर कब्जा किया था।  उसके बाद 1986 में उसने वेस्ट जर्मनी को फाइनल में शिकस्त दी थी।  फिर 1990 में वेस्ट जर्मनी के खिलाफ खिताबी मैच में टीम हार गई थी।  वहीं, 2014 में भी उसे जर्मनी ने हरा दिया था। 

What's Your Reaction?

Like Like 5
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 0
Wow Wow 2
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User