बोले अखिलेश यादव-रोज सपने में आते हैं भगवान कृष्ण, कहते हैं बनेगी तुम्हारी सरकार
जैसे जैसे उत्तर प्रदेश में चुनाव नज़दीक आ रहे है राजनैतिक बयानबाजियो में भी तेज़ी दिखने लगी है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों की तैयारी के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण हर रोज उनके सपने में आकर कहते हैं कि उत्तर प्रदेश में अगली सरकार एसपी की बनने जा रही है.
अखिलेश यादव ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘भगवान श्रीकृष्ण मेरे भी सपने में आते हैं और कल भी आए थे, रोज आते हैं और कहते हैं कि समाजवादी सरकार बनने जा रही है.’’उन्होंने कहा कि भाजपा अक्सर रामराज्य की बात करती है लेकिन असल में समाजवाद का रास्ता ही रामराज्य का रास्ता है. उन्होंने कहा, "समाजवाद का रास्ता ही रामराज्य का रास्ता है.जिस दिन पूरी तरह से समाजवाद लागू हो जाएगा उसी दिन से रामराज्य शुरू हो जाएगा."
अखिलेश यादव ने खुद के विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना के बारे में पूछे गए एक सवाल पर कहा कि जहां से उनकी पार्टी कहेगी वहां से वह विधानसभा चुनाव लड़ेंगे.सपा अध्यक्ष ने चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के कुछ गांवों के नाम कथित रूप से बदले जाने की खबर का जिक्र करते हुए कहा, "जो हमारा पड़ोसी देश है वह हमारे मुख्यमंत्री जी से कुछ सीख गया है. उसने गांव के नाम बदल दिए. यह काम तो हमारे मुख्यमंत्री जी किया करते हैं लेकिन चीन ने भी उनसे सीख लिया."
What's Your Reaction?
Like
10
Dislike
0
Love
3
Funny
7
Wow
4
Sad
0
Angry
2
Comments (0)