रामपुर में बोले अखिलेश यादव- दोनों डिप्टी सीएम बनना चाहते हैं मुख्यमंत्री, हमने कहा- 100 MLA लाओ CM बन जाओ

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश के ये जो दोनों डिप्टी सीएम हैं वो मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। हमने तो उनको खुला ऑफर दिया है कि 100 विधायक ले आओ, हम समर्थन देंगे। सीएम तुम बन जाना। हम बाहर से समर्थन देंगे।

Dec 01, 2022 - 19:39
0 159
रामपुर में बोले अखिलेश यादव- दोनों डिप्टी सीएम बनना चाहते हैं मुख्यमंत्री, हमने कहा- 100 MLA लाओ CM बन जाओ

आज गुरुवार को सपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने रामपुर पहुंचे सपा सुप्रीमो ने अपने भाषण के दौरान यूपी के दोनों डिप्टी सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों उप मुख्यमंत्रियों की हालत ऐसी है कि एक को बिना विभाग का बजट दे दिया गया है। वहीं दूसरे की हालत यह है कि वह एक डॉक्टर का तबादला भी नहीं कर सकता। दोनों डिप्टी सीएम मुख्यमंत्री बनना चाहते है। हम दोनों को ये ऑफर देते है कि आप दोनों में से कोई भाजपा का 100 विधायक लाओ और यूपी के CM बन जाओ।  

बता दें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश के ये जो दोनों डिप्टी सीएम हैं वो मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। हमने तो उनको खुला ऑफर दिया है कि 100 विधायक ले आओ, हम समर्थन देंगे। सीएम तुम बन जाना। हम बाहर से समर्थन देंगे। 

अखिलेश यादव रामपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सपा प्रत्याशी के समर्थन में गुरुवार को एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब मैं सीएम था तो उस वक्त अभी सीएम की एक फाइल मेरे पास आई थी, जिसमें उनके खिलाफ मुकदमे की सिफारिश की गई थी। मैंने वह फाइल लौटा दी थी। अगर किसी को विश्वास नहीं है तो पूछ लेना उस वक्त के अधिकारियों से। अखिलेश यादव ने कहा कि हम समाजवादी लोग बदले की भावना से काम नहीं करते हैं।

उन्होंने कहा कि रामपुर का उपचुनाव एक टेस्ट है। अगर इस टेस्ट में हम पास हो गए तो मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि 2027 में प्रदेश में हमारी सरकार होगी। यह सरकार को हिलाने वाला चुनाव है। अखिलेश ने कहा कि ये वोट की ताकत से ही सरकार में आए हैं। हमें इनको वोट की ताकत से बाहर करना है।

उन्होंने कहा कि यह पहला चुनाव नहीं है। इससे पहले हुए चुनावों में हमने देखा है कि कैसे जीते हुए लोगों को हरा दिया गया। 2022 के विधानसभा चुनाव में हम सरकार में आ रहे थे, लेकिन हमें कैसे हराया गया, इससे आप लोग वाकिफ हो। उन्होंने कहा कि जब आप लोग एकजुट हो जाओगे तो सरकार को झुकना पड़ेगा। हमारे किसान भाई जब एकजुट होकर तीन कृषि कानून के खिलाफ खड़े हो गए तो प्रधानमंत्री को माफी मांगनी पड़ी और कानून वापस लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि अभी पुलिस डरा रही है। इनसे डरिए मत, उनके वोट का इस्तेमाल कीजिए। हमारे भी अच्छे दिन आएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 8
Dislike Dislike 0
Love Love 4
Funny Funny 3
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User