Ghazipur: उसरी कांड में मुख्तार अंसारी के तीन करीबियों के घर कार्रवाई, आवासों को किया जाएगा कुर्क

कोतवाली के उसरी चट्टी पर 15 जुलाई 2001 को तत्कालीन मऊ विधायक मुख्तार अंसारी के काफिले पर हुई गोलीबारी में बिहार बक्सर के सगरांव निवासी मनोज राय की मौत हो गई थी। उक्त मामले में मुख्तार अंसारी के साथ महरूपुर गांव के अफरोज उर्फ चुन्नू, अताउर्रहमान उर्फ बाबू, शहाबुद्दीन आदि आरोपित बनाए गए हैं।

Sep 12, 2023 - 21:53
0 26
Ghazipur: उसरी कांड में मुख्तार अंसारी के तीन करीबियों के घर कार्रवाई, आवासों को किया जाएगा कुर्क

कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मंगलवार की शाम को उसरी चट्टी कांड में मनोज राय की हत्या के आरोपित महरुपुर गांव के अफरोज उर्फ चुन्नू, अताउर्रहमान उर्फ बाबू, शहाबुद्दीन के आवास पर कुर्की की नोटिस चस्पा की। पुलिस ने इस दौरान डुगडुगी बजाकर मुनादी भी कराई।

कोतवाली के उसरी चट्टी पर 15 जुलाई 2001 को तत्कालीन मऊ विधायक मुख्तार अंसारी के काफिले पर हुई गोलीबारी में बिहार बक्सर के सगरांव निवासी मनोज राय की मौत हो गई थी। मनोज राय के पिता की ओर से ठेकेदारी के मामले को लेकर हत्या का मामला दर्ज कराया गया था। उक्त मामले में मुख्तार अंसारी के साथ महरूपुर गांव के अफरोज उर्फ चुन्नू, अताउर्रहमान उर्फ बाबू, शहाबुद्दीन आदि आरोपित बनाए गए हैं।

सीजेएम के न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद न्यायालय में हाजिर न होने पर न्यायिक मजिस्ट्रेट की ओर से 30 अगस्त को 82 सीआरपीसी की कार्रवाई का आदेश जारी किया गया। न्यायालय के आदेश पर उप निरीक्षक संतोष यादव पुलिस बल के साथ महरूपुर पहुंचकर मुनादी कराकर आरोपित अफरोज उर्फ चुन्नू, अताउर्रहमान उर्फ बाबू व शहाबुद्दीन के आवास पर कुर्की की नोटिस चस्पा किया।

What's Your Reaction?

Like Like 5
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Wow Wow 2
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User