लड़की यौन शोषण के आरोप में हुयी गिरफ्तार लड़के को भगा ले जाने का आरोप

rahsya, romanch, rahasya-news, romanch-news, news-asr

Sep 04, 2021 - 02:08
Updated: 5 years ago
0 70
लड़की यौन शोषण के आरोप में हुयी गिरफ्तार लड़के को भगा ले जाने का आरोप

यह घटना तमिलनाडु के पोलाची इलाके की है। प्रसिद्द समाचार पत्र  की खबर के अनुसार , 19 साल की इस लड़की को पॉक्सो एक्ट के तहत पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। इस लड़की ने 17 साल के एक नाबालिग लड़के से शादी कर लेने की बात कही जा रही है इसी पर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस ने इस लड़की को पिछले शनिवार को यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम - पॉक्सो एक्ट के अन्तर्गत लड़की को गिरफ्तार किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के हवाले से यह पूरा मामला तमिलनाडु के पोलाची थाने से जुड़ा हुआ है। लड़की अपनी स्कूल की पढ़ाई को छोड़कर पोलाची के स्थानीय पेट्रोल पंप पर काम कर रही थी। कहा जा रहा है कि नाबालिग लड़के ने भी अपनी 12वीं की पढ़ाई पूरी कर आगे की पढ़ाई छोड़ दी। दोनों लड़का लड़की उसी पोलाची के पेट्रोल पंप पर काम करते थे और दोनों की जान-पहचान भी वहीं हुई थी। जानकारी के मुताबिक यह दोनों एक साल से भी ज्यादा समय से एक दूसरे के साथ रिश्ते में थे।

सूत्रों से पता चला है कि यह दोनों लड़का लड़की अलग-अलग समुदाय से संबंध रखते हैं। पुलिस के हवाले से भी खबर है कि लड़की लड़के के साथ पिछले गुरुवार को डिंडीगुल जिले के पलानी में भागकर शादी की है। इसी बीच नाबालिग लड़के की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जब दोनों को इस बारे में पता चला तो दोनों ने थाने में आकर अपने आप को सरेंडर कर दिया।

फिलहाल इस समय लड़की के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम की धारा 5(1) (एग्रीगेटेड पेनेट्रेटिव सेक्शुअल असॉल्ट) और सेक्शन 6 (एग्रीगेट पेनेट्रेटिव सेक्शुअल असॉल्ट के लिए सजा) के अंतर्गत केस दर्ज किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उधर पुलिस ने लड़के से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की पूरी जांच भी शुरू हो गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 4
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User