होली पर जनता को फ्री गैस सिलेंडर, योगी सरकार पूरा करेगी वादा

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, फ्री सिलेंडर देने की घोषणा को पूरा करने के लिए सरकार तैयारी में जुटी है. खाद्य व रसद विभाग ने अपना प्रस्ताव शासन को भेजा है, जिस पर मुहर लगने के बाद वित्त विभाग से बजट जारी किया जाएगा. बजट मिलते ही जिलों में उज्ज्वला योजना के तहत फ्री गैस सिलेंडर बांटे जाएंगे.

Mar 16, 2022 - 05:52
0 141
होली पर जनता को फ्री गैस सिलेंडर, योगी सरकार पूरा करेगी वादा

चुनाव से पहले भाजपा ने होली और दीवाली पर प्रदेश की गरीब जनता को फ्री गैस सिलेंडर देने का वादा किया था. अब उत्तर प्रदेश में फिर से एक बार भारी बहुमत से बीजेपी की सत्ता में वापसी हो रही है. इसी के साथ जनता से किए गए चुनावी वादों को पूरा करने का वक्त भी आ चुका है. इस होली के मौके पर राज्य सरकार जनता को तोहफा देने की तैयारी कर रही है. जानकारी के मुताबिक, उज्ज्वला योजना के तहत इस होली पर पहला फ्री गैस सिलेंडर दिया जाएगा. इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है.  त्तर प्रदेश में उज्जवला योजना के तहत लगभग 1.65 करोड़ लाभार्थी हैं. ऐसे में, इस वादे को पूरा करने के लिए सरकार पर 3000 करोड़ का भार आएगा. 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, फ्री सिलेंडर देने की घोषणा को पूरा करने के लिए सरकार तैयारी में जुटी है. खाद्य व रसद विभाग ने अपना प्रस्ताव शासन को भेजा है, जिस पर मुहर लगने के बाद वित्त विभाग से बजट जारी किया जाएगा. बजट मिलते ही जिलों में उज्ज्वला योजना के तहत फ्री गैस सिलेंडर बांटे जाएंगे. उत्तर प्रदेश बनने वाली में नई सरकार की तस्‍वीर स्पष्ट होने के बाद मुख्‍य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने वरिष्‍ठ अधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें भाजपा के चुनावी वादे के मुताबिक, पीएम उज्‍ज्‍वला योजना के सभी लाभार्थियों को होली पर मुफ्त गैस सिलिंडर देने, सार्वजनिक परिवहन में 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त यात्रा की व्‍यवस्‍था करने और मेधावी छात्राओं को स्‍कूटी देने की योजना पर विचार हुआ है.  

What's Your Reaction?

Like Like 14
Dislike Dislike 0
Love Love 7
Funny Funny 1
Wow Wow 5
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User