'यूपी नंबर 1 : सुझाव आपका, संकल्प हमारा' अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कहा कि पिछली सरकारों में आतंकियों के मुकदमे वापस लिए जाते थे, आज माफिया पर कार्रवाई की जाती है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 में जो संकल्प पत्र जारी किया गया था, उसका प्रत्येक संकल्प पूरा किया गया। घोषणाएं कालातीत हो जाती हैं, जबकि संकल्प लोक कल्याण का आधार बनते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता को आश्वस्त किया कि आप लोग सुझाव दें, वह यूपी को नंबर एक बनाने का संकल्प लेते हैं।

Dec 15, 2021 - 08:39
1 89
'यूपी नंबर 1 : सुझाव आपका, संकल्प हमारा' अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी जनता के सुझावों पर अपना संकल्प पत्र यानि की चुनावो के मद्देनज़र अपना घोषणा पत्र तैयार करेगी। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राजधानी लखनऊ के इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान से भारतीय जनता पार्टी के 'यूपी नंबर 1 : सुझाव आपका, संकल्प हमारा' अभियान का शुभारंभ किया। 

बता दे की इससे पहले पिछले 2017 के विधानसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनता के सुझावों पर ही संकल्प पत्र बनाया था। भारतीय जनता पार्टी  का कहना है कि संकल्प पत्र के वादों के आधार पर चुनाव में गए थे जिनका अनुपालन हमने सुनिश्चित किया। हमने जो कहा उसे किया है। इसी आधार पर इस बार 2022 के विधानसभा चुनावों में हम जनता के सुझावों को संकल्प पत्र का हिस्सा बनाएंगे और डबल इंजन की सरकार के जरिये उत्तर प्रदेश को सुशासन और विकास के सभी पैमानों में नंबर 1 बनाने के लिए गए संकल्प को पूरा करेंगे।

आज बुधवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछली और वर्तमान सरकार का फर्क विभिन्न उदाहरणों से समझाया। उन्होंने कहा कि कहा कि पिछली सरकारों में आतंकियों के मुकदमे वापस लिए जाते थे, आज माफिया पर कार्रवाई की जाती है। योगी आदित्यनाथ  ने कहा कि 2017 में जो संकल्प पत्र जारी किया गया था, उसका प्रत्येक संकल्प पूरा किया गया। घोषणाएं कालातीत हो जाती हैं, जबकि संकल्प लोक कल्याण का आधार बनते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने जनता को आश्वस्त किया कि आप लोग सुझाव दें, वह यूपी को नंबर एक बनाने का संकल्प लेते हैं।

संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष सुरेश खन्ना ने बताया कि प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में आकांक्षा पेटी के जरिये जनता से सुझाव लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 2017 के चुनाव में भी जनता के सुझावों पर ही संकल्प पत्र बनाया था। सरकार ने संकल्प पत्र को ही सरकार का संकल्प मानकर वादों को पूरा किया है। प्रदेश के सभी प्रमुख महानगरों में संकल्प पत्र समिति के सदस्यों और विभिन्न सामाजिक व व्यवसायिक वर्गों के साथ संवाद स्थापित कर उनके सुझाव एकत्रित किए जाएँगे। वेबसाइट, ई-मेल एवं मिस्ड कॉल के माध्यम से भी लोगों का सुझाव मांगा जायेगा। इसी के आधार पर पार्टी 2022 के लिए अपना संकल्प पत्र बनाएगी।

संकल्प पत्र अभियान के तहत अगले पांच वर्षों में उत्तर प्रदेश को हर क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के विज़न के साथ बीजेपी प्रदेश वासियों से उनकी अपेक्षाएं, आकांक्षाएं व सुझाव लेगी। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश में सभी पार्टियां पूरे दमखम के साथ वोटरों को अपने खेमे में करने के लिए लगी हुई हैं। 

What's Your Reaction?

Like Like 15
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Wow Wow 3
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (1)

User
Rajni Dixit
Rajni Dixit 5 years ago
nice initiative