घर में घुसकर गोली मारेंगे- शादी से पांच दिन पहले दूल्हे समेत परिवार को जान से मारने की धमकी

युवकों के हाथों बाइक सवार दो राहगीरों ने ये चिट्‌ठी उनके घर पहुंचवाई। जिसमें पूरे परिवार को घर में घुसकर गोली मारने की बात लिखी हुई है। इस चिट्‌ठी के बाद परिवार परेशान हो गया है। क्योंकि पांच दिन बाद ही घर में शादी है। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।

Feb 10, 2023 - 16:34
0 98
घर में घुसकर गोली मारेंगे- शादी से पांच दिन पहले दूल्हे समेत परिवार को जान से मारने की धमकी

हरियाणा के पानीपत जिले के एक गांव में शादी वाले परिवार को धमकी भरी चिट्ठी मिली है। जानकार युवकों के हाथों बाइक सवार दो राहगीरों ने ये चिट्‌ठी उनके घर पहुंचवाई। जिसमें पूरे परिवार को घर में घुसकर गोली मारने की बात लिखी हुई है।

इस चिट्‌ठी के बाद परिवार परेशान हो गया है। क्योंकि पांच दिन बाद ही घर में शादी है। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात बदमाशों पर IPC की धारा 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

पत्र में लिखा है कि जल्द दूल्हे समेत पूरे परिवार को जान से मार देंगे, घर में घुसकर गोली मारेंगे। चिट्ठी में दूल्हे के भाई और मां का भी नाम लिखा है। पीड़ित ने मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी है। 

गांव ददलाना निवासी रवि कुमार राणा ने बताया कि उसके छोटे भाई रजत की 15 फरवरी को शादी है। बारात यमुनानगर जाएगी। शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वह आठ फरवरी को अपने घर पर था। रात करीब साढ़े आठ बजे बजे घर पर उसके परिचित हेमंत यादव व शैलेश यादव आए। दोनों टूजी एथनॉल प्लांट रिफाइनरी में काम करते हैं। उन्होंने घर के बाहर आकर आवाज लगाई। आवाज सुनकर वह बाहर आया। बाहर आने के बाद हेमंत यादव ने उसके हाथ में एक चिट्ठी पकड़ाई और कहा कि उन्हें राह चलते एक बाइक सवार दो युवकों ने यह चिट्ठी तुम्हें देने के लिए दी है। दोनों युवक नकाबपोश थे। वे लोकल बोली बोल रहे थे। 

चिट्‌ठी एक सफेद लिफाफे में बंद थी। लिफाफे के ऊपर हिंदी में रजत राणा ग्राम ददलाना, टाउनशिप रोड लिखा हुआ था। जिसको खोलने पर अंदर से एक हिंदी में टाइप हुआ पत्र मिला। जिसमें परिवार, उसे व उसके छोटे भाई रजत को जान से मारने की धमकी देने के बारे में लिखा हुआ था। लिखा था कि घर के अंदर गोली मारेंगे। चिट्‌ठी पर उसकी मां मुंदरी का भी नाम लिखा हुआ था।

रवि ने बताया कि उसके छोटे भाई रजत की 15 फरवरी को शादी है। बारात यमुनानगर जाएगी। शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। इसी बीच इस चिट्ठी के मिलने से परिवार परेशान हो गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 22
Dislike Dislike 0
Love Love 9
Funny Funny 2
Wow Wow 0
Sad Sad 3
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User