दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली और मौसम खुशनुमा हो गया।

Jun 19, 2023 - 03:52
0 45
दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को लोगों की सुबह खुशनुमा मौसम के साथ हुई। दिल्ली में हुई हल्की बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 3 से 4 दिनों तक कमोबेश मौसम का हाल ऐसा ही बना रहेगा।  

बता दे कि दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली और मौसम खुशनुमा हो गया। 

बारिश की वजह से तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। मौसम विभाग की मानें तो 22 जून तक तापमान 38-39 डिग्री के बीच व न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री के बीच बना रहेगा। 

गुजरात में बिपरजॉय चक्रवात का असर भले ही कम हो गया है, लेकिन शुक्रवार से इसका व पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली-एनसीआर में भी देखने को मिला। शनिवार को भी शाम को दिल्ली में मौसम का मिजाज बदला। 

तेज आंधी के साथ कुछ इलाकों में बारिश हुई। इससे लोगों ने गर्मी से कुछ राहत महसूस की। इससे पहले शुक्रवार को भी दोपहर बाद मौसम ने करवट ली थी। 

शनिवार को सुबह से शाम तक बादलों व धूप की लुकाछिपी चलती रही। अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पीतमपुरा में 40.5, पूसा में 40.4 और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 40 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। 

जबकि अन्य इलाकों में तापमान 40 डिग्री से नीचे ही रहा। मौसम विभाग के अनुसार, हल्की बारिश 19 जून तक होगी। इस दौरान 35-45 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। 22 जून तक तापमान 38-39 डिग्री के बीच व न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री के बीच बना रहेगा। 

What's Your Reaction?

Like Like 14
Dislike Dislike 0
Love Love 11
Funny Funny 0
Wow Wow 7
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User