ED के कार्यवाही से तमतमाए राहुल गांधी, बोले - देश में खत्म हो रहा है लोकतंत्र

राहुल गांधी ने कहा कि देश में तानाशाही का राज है. देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है. हमें बोलने से रोका जा रहा है. आवाज दबाने की कोशिश हो रही है.

Aug 05, 2022 - 11:11
0 98
ED के कार्यवाही से तमतमाए राहुल गांधी, बोले - देश में खत्म हो रहा है लोकतंत्र

ED द्वारा राहुल गांधी और सोनिया गांधी से नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ करने पर कांग्रेस केंद्र सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस आज केंद्र सरकार के खिलाफ महंगाई और बेरोजगारी को लेकर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन से कर रही है। इस प्रदर्शन से पहले राहुल गांधी ने एआईसीसी मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।

कांग्रेस नेता ने कहा कि, लोकतंत्र की जो मौत हुई, उससे आपको कैसा लग रहा है? जिस लोकतंत्र को 70 सालों में बनाया गया, उसे आठ साल में खत्म कर दिया गया। उन्होंने कहा, देश में आज लोकतंत्र नहीं है। आज देश में सिर्फ चार लोगों की तानाशाही है। हम महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चर्चा करना चाहते हैं, लेकिन हमें जेल में डाल दिया जाता है।

राहुल गांधी ने कहा कि देश में तानाशाही का राज है. देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है. हमें बोलने से रोका जा रहा है. आवाज दबाने की कोशिश हो रही है. हम महंगाई का मुद्दा उठा रहे हैं. कांग्रेस नेता ने कहा कि जो डरता है वो धमकाता है. राहुल गांधी ने कहा कि हम लोकतंत्र की मौत देख रहे हैं. भारत ने लगभग एक सदी पहले से जो ईंट-पत्थर बनाया है, वह आपकी आंखों के सामने नष्ट हो रहा है. जो कोई भी तानाशाही की शुरुआत के विचार के खिलाफ खड़ा होता है, उस पर शातिर हमला किया जाता है, जेल में डाला जाता है, गिरफ्तार किया जाता है और पीटा जाता है. 

केंद्र सरकार पर सीधा हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि ‘देश में तानाशाही बढ़ रही है। संसद में हमें बोलने नहीं दिया जाता है। लोकतंत्र समाप्त हो रहा है। देश में तानाशाही बढ़ रही है। संविधान की धज्जिया उड़ाई जा रही हैं। हम संसद में महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर बहस करना चाहते हैं, लेकिन हमें बोलने नहीं दिया जा रहा है।’

What's Your Reaction?

Like Like 14
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 2
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User