प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच दिवसीय दौरे के लिए अमेरिका रवाना

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘यूएसए में, मुझे बिजनेस लीडर्स से मिलने, भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करने और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के विचारकों से मिलने का अवसर भी मिलेगा. हम व्यापार, कॉमर्स, इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और ऐसे अन्य क्षेत्रों जैसे प्रमुख क्षेत्रों में भारत-यूएसए संबंधों को गहरा करना चाहते हैं.’

Jun 20, 2023 - 02:43
0 53
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच दिवसीय दौरे के लिए अमेरिका रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच दिवसीय अमेरिकी दौरे पर आज भारत से रवाना हो गए. पीएम के 20 जून को भारतीय समयानुसार देर रात 1.30 बजे वाशिंगटन के एंड्रयूज एयर फोर्स बेस पर उतरने की उम्मीद है, जहां भारतीय अमेरिकी के एक समूह द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा. पीएम मोदी, अमेरिका की अपनी यात्रा के दौरान व्यस्त कार्यक्रमों के बीच शीर्ष भारतीय अमेरिकी सीईओ से मुलाकात करेंगे. 

राजकीय यात्रा पर रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने अपने कार्यक्रम को लेकर ट्वीट भी किया. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘यूएसए के लिए रवाना हो रहा हूं, जहां मैं न्यूयॉर्क शहर और वाशिंगटन डीसी में कार्यक्रमों में भाग लूंगा. इन कार्यक्रमों में यूएन हेडक्वार्टर पर योग दिवस समारोह, जो बाइडन के साथ बातचीत और अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करना और बहुत कुछ शामिल है.’

इसके बाद वह बुधवार को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह की अगुवाई करेंगे. यह पीएम मोदी की अमेरिका की पहली राजकीय यात्रा है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम मोदी योग कार्यक्रम के समापन के तुरंत बाद वाशिंगटन डीसी के लिए रवाना होंगे, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन एक निजी रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे.

इसके अलावा पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘यूएसए में, मुझे बिजनेस लीडर्स से मिलने, भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करने और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के विचारकों से मिलने का अवसर भी मिलेगा. हम व्यापार, कॉमर्स, इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और ऐसे अन्य क्षेत्रों जैसे प्रमुख क्षेत्रों में भारत-यूएसए संबंधों को गहरा करना चाहते हैं.’

बता दें कि इस राजकीय दौरे की चर्चा सियासी गलियारों में काफी तेज है. लोगों में काफी उत्साह है और अमेरिका में पूरे जोश के साथ तैयारियां भी चल रही हैं. प्रधानमंत्री के इस दौरे पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं. उम्मीद की जा रही है कि भारत और अमेरिका के बीच कई अहम डीलें भी हो सकती हैं. 

बता दें कि पीएम मोदी का यह पहला राजकीय दौरा है. पीएम मोदी के इस दौरे का सारा खर्चा अमेरिका खुद उठाएगा. पीएम मोदी से पहले पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह राजकीय यात्रा पर गए थे.

What's Your Reaction?

Like Like 20
Dislike Dislike 0
Love Love 14
Funny Funny 0
Wow Wow 14
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User