बिश्नोई, बवाना और गैंगस्टर-क्राइम सिंडिकेट केस से जुड़े सात राज्यों के 70 से ज्यादा ठिकानों पर एनआईए की छापेमारी

एनआईए की टीम सबसे ज्यादा पंजाब की 30 लोकेशन में छापेमारी कर रही है। एनआईए की यह छापेमारी गैंगस्टर नेटवर्क पर कार्रवाई का चौथा राउंड है। इससे पहले भी अलग-अलग राज्यों में एजेंसी ने छापेमारी की है। बता दे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) गैंगस्टर टेरर फंडिंग मामलों को लेकर एक बार फिर से एक्शन में आ गई है।  इस बार एनआईए की टीम ने 70 से ज्यादा ठिकानों पर छापा मारा है।  यह छापेमारी टेरर फंडिंग को लेकर गैंगस्टर और उनके करीबियों के ठिकाने पर हुई है। 

Feb 21, 2023 - 12:23
0 56
बिश्नोई, बवाना और गैंगस्टर-क्राइम सिंडिकेट केस से जुड़े सात राज्यों के 70 से ज्यादा ठिकानों पर एनआईए की छापेमारी

राष्ट्रीय जांच जल (NIA) ने मंगलवार सुबह सात राज्यों की 70 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की। बताया गया है कि यह छापे गैंगस्टर और क्राइम सिंडिकेट से जुड़े एक मामले में डाले गए हैं। जिन राज्यों में एनआईए ने छापेमारी की है, उनमें पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश शामिल हैं। इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली और और चंडीगढ़ में भी एजेंसी ने जांच बिठाई है। 
बताया गया है कि एनआईए की टीम सबसे ज्यादा पंजाब की 30 लोकेशन में छापेमारी कर रही है। एनआईए की यह छापेमारी गैंगस्टर नेटवर्क पर कार्रवाई का चौथा राउंड है। इससे पहले भी अलग-अलग राज्यों में एजेंसी ने छापेमारी की है। 
बता दे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) गैंगस्टर टेरर फंडिंग मामलों को लेकर एक बार फिर से एक्शन में आ गई है।  इस बार एनआईए की टीम ने 70 से ज्यादा ठिकानों पर छापा मारा है।  यह छापेमारी टेरर फंडिंग को लेकर गैंगस्टर और उनके करीबियों के ठिकाने पर हुई है। 
एनआईए की ये छापेमारी सभी जगहों पर एक साथ की जा रही है।  एनआईए सूत्रों के मुताबिक, छह गैंगस्टरों से पूछताछ के दौरान कई और गैंगस्टर्स के नाम सामने आए थे।  एनआईए पूछताछ किए गए गैंगस्टरों के घरों और उनसे और उनके सहयोगियों से जुड़े अन्य ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।  
केंद्रीय जांच एजेंसी इस बात का पता लगा रही है कि देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए कैसे गैंगस्टरों का इस्तेमाल किया जा रहा है।  एनआईए सूत्रों के मुताबिक, गैंगस्टर-टेरर फंडिंग मामले में एजेंसी अब तक तीन बार की छापेमारी कर चुकी है।  इससे पहले भी पिछले साल के आखिर में दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में एक साथ छापेमारी की गई थी। 
इसके अलावा गुजरात में भी एनआईए की एक टीम ने रेड डाली है। यह छापेमारी लॉरेन्स बिश्नोई के करीबी कुलविंदर के गांधीधाम स्थित परिसर में हो रही है। कुलविंदर पर बिश्नोई गैंग के लोगों को आसरा देने का आरोप है। सूत्रों के मुताबिक, कुलविंदर के अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफियाओं से भी संबंध हैं। 

What's Your Reaction?

Like Like 16
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 3
Wow Wow 2
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User