एनसीबी के समीर वानखेड़े पर लगा 25 करोड़ की वसूली का आरोप

National-news, Badi-khbar, news-asr, Aryan-drugs-case, saeer-vankhede, एनसीबी के समीर वानखेड़े पर लगा 25 करोड़ की वसूली का आरोप,

Oct 26, 2021 - 09:35
Updated: 5 years ago
0 51
एनसीबी के समीर वानखेड़े पर लगा 25 करोड़ की वसूली का आरोप

आर्यन खान के ड्रग्स केस में आया नया मोड़ मुंबई पुलिस की एक वकील सुधा द्विवेदी ने एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े और पांच दूसरे लोगों के के खिलाफ क्रूज पर ड्रग मामले में कथित रूप से जबरन वसूली के आरोप में प्राथमिकी शिकायत दर्ज करने का अनुरोध किया। 

यह जानकारी एक अधिकारी ने दी है । 
इस अधिकारी के अनुसार, मुंबई पुलिस की वकील सुधा द्विवेदी ने लिखित शिकायत एम आर ए मार्ग पुलिस थाने और संयुक्त पुलिस आयुक्त मिलिंद भारंभे और राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के कार्यालयों में भी दी है। 

मुंबई पुलिस की वकील सुधा द्विवेदी ने शिकायत में वानखेड़े तथा प्रभाकर सैल और के. पी. गोसावी सहित पांच अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया है। 

एक अन्य अधिकारी ने इस मामले में बताया कि 

हमें शिकायत मिली है, लेकिन अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। 

What's Your Reaction?

Like Like 10
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 1
Angry Angry 1
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User