अब पूर्वांचल में सक्रिय होगा मानसून, आज से हल्की बारिश की संभावना, बार‍िश के बाद न‍िकली धूप से बढ़ी उमस

मौसम व‍िभाग की मानें तो उत्‍तर प्रदेश में अगले कुछ द‍िनों में मानसून तेजी से सक्र‍िय होगा। तेज आंधी पानी के साथ मौसम का म‍िजाज बदलेगा। ज‍िसके बाद ही लोगों को गर्मी से न‍िजात म‍िल सकेगी।

Jun 23, 2023 - 05:37
0 37
अब पूर्वांचल में सक्रिय होगा मानसून, आज से हल्की बारिश की संभावना, बार‍िश के बाद न‍िकली धूप से बढ़ी उमस

उत्‍तर प्रदेश में बुधवार दोपहर लखनऊ, कानपुर, उन्‍नाव सह‍ित आसपास के ज‍िलों में हुई कुछ म‍िनटों की बार‍िश के बाद जहां लोगों ने राहत की सांस ली वहीं कुछ देर बाद न‍िकली तेज धूप एक बार फ‍िर पसीना छुड़ा रही है। हवा में ताे ठंडक महसूस की जा रही है लेक‍िन सूरज की तप‍िश लोगों को फ‍िर से परेशान कर रही है। 

मौसम व‍िभाग की मानें तो उत्‍तर प्रदेश में अगले कुछ द‍िनों में मानसून तेजी से सक्र‍िय होगा। तेज आंधी पानी के साथ मौसम का म‍िजाज बदलेगा। ज‍िसके बाद ही लोगों को गर्मी से न‍िजात म‍िल सकेगी। कई ज‍िलों में बार‍िश के बाद तापमान में हुई ग‍िरावट में आज फि‍र दो से तीन ड‍िग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

इधर मौसम विभाग के अनुसार उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पूर्वांचल में अब मानसून का ट्रैक सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार से चार दिन तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। अभी यह प्री मानसून है। सप्ताह भर बाद मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा। इस दौरान अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। 

मौसम विशेषज्ञ के अनुसार मध्य उत्तर प्रदेश पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। 18000 फीट की ऊंचाई पर ऊपरी वायुमंडल में एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ लाइन दक्षिण पंजाब से निकलकर दक्षिण हरियाणा, मध्य उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार तक जा रही है। इसके चलते गोरखपुर और आसपास जिलों में 23 से 26 जून के बीच गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है। 

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले तीन से चार दिन में गोरखपुर में मानसून दस्तक दे सकता है। बुधवार की सुबह न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

पिछले कई दिनों से जारी बेतहाशा गर्मी में 2 दिनों से थोड़ा परिवर्तन देखने को मिल रहा था। बूंदाबादी व हल्की वर्षा से तापमान में थोड़ी गिरावट आई थी, लेकिन बुधवार सुबह से लोग फिर से उमस भरी गर्मी महसूस कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 9
Dislike Dislike 0
Love Love 6
Funny Funny 0
Wow Wow 4
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User