योगी सरकार का नौकरशाही में बड़ा उलटफेर, तीन जिलों के सीडीओ समेत 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले

प्रदेश सरकार ने ब्रहस्पतिवार की देर रात सचिव और विशेष सचिव स्तर के 20 आईएएस अफसरों के तबादले किए। तीन जिलों  अजामगढ़, बलिया व इटावा के मुख्य विकास अधिकारियों को भी बदला गया है। इसके साथ ही पीसीएस से आईएएस बने कुछ अफसरों को भी तैनाती दी गई है।

Jul 10, 2026 - 10:01
0 30
योगी सरकार का नौकरशाही में बड़ा उलटफेर, तीन जिलों के सीडीओ समेत 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले


प्रदेश सरकार ने ब्रहस्पतिवार की देर रात सचिव और विशेष सचिव स्तर के 20 आईएएस अफसरों के तबादले किए। तीन जिलों  अजामगढ़, बलिया व इटावा के मुख्य विकास अधिकारियों को भी बदला गया है। इसके साथ ही पीसीएस से आईएएस बने कुछ अफसरों को भी तैनाती दी गई है।

सुधा वर्मा को सचिव राजस्व से श्रमायुक्त बनाया गया है। मार्कंडेय शाही के सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद रिक्त था। डा. सारिका मोहन महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा तथा सचिव चिकित्सा शिक्षा से महानिरीक्षक निबंधन बनाई गई हैं। 


नेहा शर्मा महानिरीक्षक निबंधन से महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा तथा सचिव चिकित्सा शिक्षा, अरुण कुमार अपर महानिदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म से मिशन निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन बनाए गए हैं।

जे रीभा विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म को वर्तमान पद के साथ अपर निदेशक का प्रभार भी दिया गया है। दीपा रंजन मिशन निदेशक राज्य आजीविका मिशन से विशेष सचिव संस्कृति विभाग, संजय कुमार प्रथम विशेष सचिव संस्कृति एवं निदेशक धर्मार्थ कार्य को विशेष सचिव संस्कृति के प्रभार से कार्यमुक्त उन्हें निदेशक संस्कृति का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 


विशाल सिंह विशेष सचिव सस्कृति, निदेशक सूचना एवं निदेशक संस्कृति विभाग से विशेष सचिव संस्कृति तथा निदेशक संस्कृति के प्रभार से अवमुक्त कर दिया गया है।

संदीप भागिया अपर आयुक्त राज्य कर गौतमबुद्धनगर तथा अपर आयुक्त राज्य कर गाजियाबाद द्वितीय से प्रबंध निदेशक मध्याचंल विद्युत वितरण निगम बनाए गए हैं। संदीप को लेकर वहां काफी विवाद चल रहा था। 


परीक्षित खटाना मुख्य विकास अधिकारी आजमगढ़ से अपर आयुक्त राज्य कर गौतमबुद्ध नगर, राकेश कुमार पटेल अपर आयुक्त लखनऊ मंडल से मुख्य विकास अधिकारी आजमगढ़, रेणु तिवारी विशेष सचिव महिला कल्याण तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग तथा सचिव रज्य महिला आयोग को विशेष सचिव बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के पद से कार्यमुक्त कर दिया गया है।

जग प्रवेश नगर आयुक्त मथुरा-वृंदावन से विशेष सचिव वन पर्यावरण एवं जलवायु प्रवर्तन विभाग, ओजस्वी राज मुख्य विकास अधिकारी बलिया से नगर आयुक्त मथुरा-वृंदावन, आलोक कुमार एडीएम (वि/रा) से मुख्य विकास अधिकारी बलिया बनाए गए हैं। 


अजय कुमार गौतम मुख्य विकास अधिकारी इटावा से अपर आयुक्त राज्य कर गाजियाबाद प्रथम, संजय कुमार सिंह एडीएम (प्रशासन) से मुख्य विकास अधिकारी इटावा, मनिकंदन ए प्रतीक्षारत से अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद बनाए गए हैं। 


डा. वंदना वर्मा विशेष सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग तथा संयुक्त प्रबंध निदेशक राज्य चीनी निगम को संयुक्त प्रबंध निदेशक सहकारी चीनी मिल्स संघ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 10
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Wow Wow 4
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User