अयोध्या में सीएम योगी बोले- हनुमानगढ़ी मंदिर की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ाने का पाप सपा-कांग्रेस ने किया

अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये लोग जो आस्था की बात करते हैं.  इन्होंने तो हमारे पवित्र हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने का काम किया था. क्या कभी कोई जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ कर  पाएगा? क्या कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ऐसा कर पाएगी, फिर हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का काम कौन करवा रहा था?

Jul 10, 2026 - 12:12
0 23
अयोध्या में सीएम योगी बोले- हनुमानगढ़ी मंदिर की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ाने का पाप सपा-कांग्रेस ने किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या दौरे में बीकापुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए अयोध्या को 432 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस मौके पर उन्होंने पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया।


जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि लंबे समय तक अयोध्या विकास से दूर रही। सपा और कांग्रेस की सरकारों ने हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने का काम किया। क्या कभी दिल्ली की जामा मस्जिद में कोई हनुमान चालीसा पढ़ सकता है। सपा-कांग्रेस के लोगों ने ये पाप किया है।


राम मंदिर दान चोरी विवाद के बीच अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये लोग जो आस्था की बात करते हैं. 


इन्होंने तो हमारे पवित्र हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने का काम किया था. क्या कभी कोई जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ कर  पाएगा? क्या कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ऐसा कर पाएगी, फिर हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का काम कौन करवा रहा था?

सीएम योगी ने कहा कि इन्होंने हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का पाप किया था, हमने अयोध्या को सांस्कृतिक राजधानी की फिर से स्थापना की. 2017 से पहले आप  जाते थे, लोग आपको शक की निगाहों से देखते थे.

सीएम योगी ने कहा प्रभु श्रीराम की कृपा और पवनसुत हनुमान जी का भी असीम आशीर्वाद जब प्राप्त होता है तो अयोध्या के सारे काम अपने आप बढ़ते दिखाई देता है. कोई सोचता था, अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन पाएगा. 


ये समाजवादी पार्टी के लोग विरोध करते थे, एयरपोर्ट के नाम पर गुमराह करते थे, आज महर्षि वाल्मीकि के नाम पर अयोध्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश के सभी प्रमुख शहरों के साथ जुड़ चुका है.


सीएम योगी ने कहा कि अच्छा विधायक चुना तो विकास दौड़ता हुआ दिखाई देता है, विकास चर्म पर दिखाई देता है. विकास की योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए में खुद आगे आया हूं. मुझे 19 जून को रुधौली में आने का अवसर मिला था. 

विकास की योजनाएं तेजी से बढ़ रही हैं, जो पहले असंभव था आज इन जनप्रतिनिधियों की वजह से संभव हो गया है. आप तो जानते ही हैं, एक लंबे समय तक हमारी अयोध्या उपेक्षित रही. न बिजली, न सड़क, बगल में मां सरयू बह रही थी और अयोध्या इससे वंचित थी.

 
मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या सोलर सिटी है, सूर्यवंश की राजधानी है. नए घाट से लेकर गुप्तार घाट तक घाटों की एक शृंखला, गुप्तार घाट जो पहले उपेक्षित था, अब सुंदर हो गया है. सूरज कुंड का हमने पुनर्रुद्धार किया है, मनसा साफ हो तो कार्य अपने आप होते हैं। नीति स्पष्ट हो तो नियंता सहयोग करता है, आज ये अयोध्या में दिखाई देता है.

What's Your Reaction?

Like Like 11
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Wow Wow 3
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User