Mainpuri By-Election 2022- डिंपल यादव आज करेंगी नामांकन, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव भी होंगे साथ

नामांकन करने से पहले डिंपल यादव अपने ससुर और यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की समाधि पर पुष्पाजंलि अर्पित कर उन्हें याद करेंगी। डिंपल का नामांकन अभियान पूरी तरह सादगीपूर्ण होगा. मुलायम के निधन के चलते न कोई जनसभा होगी और न ही रोड शो किया जाएगा। नामांकन के दौरान सपा के बड़े नेताओं के साथ परिवार की एकजुटता के रूप में दिखेगा।

Nov 14, 2022 - 10:51
0 43
Mainpuri By-Election 2022- डिंपल यादव आज करेंगी नामांकन, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव भी होंगे साथ

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव में सपा ने डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया है।  डिंपल यादव पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू हैं. सोमवार को वह पति अखिलेश यादव के साथ कलेक्ट्रेट पर दोपहर करीब एक बजे नामांकन करने पहुंचेंगी। नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे।

नामांकन करने से पहले डिंपल यादव अपने ससुर और यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की समाधि पर पुष्पाजंलि अर्पित कर उन्हें याद करेंगी।  डिंपल का नामांकन अभियान पूरी तरह सादगीपूर्ण होगा. मुलायम के निधन के चलते न कोई जनसभा होगी और न ही रोड शो किया जाएगा। नामांकन के दौरान सपा के बड़े नेताओं के साथ परिवार की एकजुटता के रूप में दिखेगा। 

2019 में हुए लोकसभा चुनाव में मैनपुरी लोकसभा सीट से मुलायम सिंह यादव सांसद चुने गए थे। बीते 10 अक्तूबर को उनके निधन के बाद मैनपुरी सीट खाली हो गई है। इस पर पांच नवंबर को चुनाव आयोग ने उप चुनाव की घोषणा कर दी थी। उप  चुनाव के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार 10 नवंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 

11 नवंबर को सपा जिला अध्यक्ष आलोक शाक्य ने डिंपल यादव के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचकर चार सेटों में नामांकन पत्र खरीदा था। सोमवार को डिंपल यादव पति अखिलेश यादव के साथ मैनपुरी कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन कक्ष में नामांकन दाखिल करने पहुंचेंगी। उनके साथ सपा जिला अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।  

जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने जानकारी देते हुए बताया कि कि सपा के बड़े नेता उनके साथ मौजूद रहेंगे। अखिलेश यादव, प्रो. रामगोपाल यादव, धर्मेंद्र यादव और तेजप्रताप यादव मुख्य रूप से उनके साथ मौजूद रहेंगे। शिवपाल यादव के साथ होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पूरा परिवार एक है।   

डिंपल यादव 2019 में कन्नौज से बीजेपी उम्मीदवार सुब्रत पाठक के खिलाफ चुनाव लड़ी थीं और हार गई थीं। अखिलेश के मुख्यमंत्री बनने और विधान परिषद में जाने के लिए कन्नौज लोकसभा सीट से इस्तीफा देने के बाद 2012 में डिंपल यादव इस सीट से निर्विरोध चुन ली गई थीं।  

What's Your Reaction?

Like Like 5
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 0
Wow Wow 2
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User