'किसी का टिकट, किसी का सफर' Railways पर भी 'भाई जान' का खुमार! बताया तरीका

रेलवे ने टिकट ट्रांसफर से जुड़े नियम के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से मिलता जुलता टैगलाइन शेयर किया है. इस दौरान रेलवे ने अपने परिवार में किसी करीबी सदस्य के नाम टिकट ट्रांसफर करने की पूरी प्रकिया बताई है. रेलवे ने इस मौके पर ट्वीट का टैगलाइन 'किसी का टिकट किसी का सफर' रखा है.

Apr 22, 2023 - 08:50
0 78
'किसी का टिकट, किसी का सफर' Railways पर भी 'भाई जान' का खुमार! बताया तरीका

अगर आपने ट्रेन का रिजर्वेशन करा रखा है, लेकिन तय तारीख को किसी वजह से यात्रा करने में असमर्थ हैं तो रेलवे आपके लिए गुड न्यूज लेकर आया है. आप इस टिकट को अपने परिवार में किसी करीबी सदस्य के नाम से ट्रांसफर कर सकते हैं. हालांकि, इसके लिए आपके पास कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स होने जरूरी है. इसको लेकर रेलवे ने भी एक मजेदार ट्वीट किया है.

रेलवे ने टिकट ट्रांसफर से जुड़े नियम के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से मिलता जुलता टैगलाइन शेयर किया है. इस दौरान रेलवे ने अपने परिवार में किसी करीबी सदस्य के नाम टिकट ट्रांसफर करने की पूरी प्रकिया बताई है. रेलवे ने इस मौके पर ट्वीट का टैगलाइन 'किसी का टिकट किसी का सफर' रखा है.

रेलवे ट्वीट के अनुसार, अगर आपने किसी तारीख की टिकट बुक करा ली है, लेकिन उस तारीख को यात्रा करने में असमर्थ हैं तो इसे अपने परिवार के किसी करीबी सदस्य के नाम ट्रांसफर कर सकते हैं. ट्रेन डिपार्चर के 24 घंटे के पहले ही आपको यह काम करना होगा. ये टिकट आप सिर्फ अपने पिता, मां, भाई, बहन, बेटा, बेटी, पति, पत्नी के नाम पर ही ट्रांसफर कर सकते हैं.

इन स्टेप्स को फॉलो करके ट्रांसफर करें टिकट

स्टेप-1:
सबसे पहले टिकट का प्रिंट आउट ले लें.
स्टेप-2:
अब आपको रिजर्वेशन काउंटर पर जाना होगा. यह नजदीकी रेलवे स्टेशन पर स्थित होते हैं.
स्टेप-3:
यहां आपको जिसके नाम टिकट ट्रांसफर करना है, उसका आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड भी ले जाना होगा.
स्टेप-4:
अब आप काउंटर से टिकट को ट्रांसफर करने के लिए ऐप्लीकेशन दे सकते हैं

What's Your Reaction?

Like Like 25
Dislike Dislike 0
Love Love 8
Funny Funny 2
Wow Wow 2
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User