जहर मिला दिया तो... हमें भरोसा नहीं- बोले अखिलेश यादव, पुलिस मुख्यालय में चाय पीने से किया इनकार

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि अखिलेश यादव से पुलिस अधिकारियों द्वारा चाय पूछी जाती है। जिस पर अखिलेश चाय पीने से मना करते हुए कहते हैं कि हम आपकी चाय नहीं पिएंगे, कहीं आपने चाय में जहर मिला दिया हो तो...

Jan 08, 2023 - 19:33
0 57
जहर मिला दिया तो... हमें भरोसा नहीं- बोले अखिलेश यादव, पुलिस मुख्यालय में चाय पीने से किया इनकार

समाजवादी पार्टी के मुखिया उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सपा के ट्विटर हैंडल के संचालक मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद उत्तर प्रदेश के पुलिस मुख्यालय पहुंच गए। इस समय का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह चाय पीने से इनकार करते हुए उसमें जहर मिलाने की आशंका जता रहे हैं। इसको लेकर बीजेपी नेताओं ने अखिलेश तंज कसा।

बता दे सपा के कार्यकर्ता व ट्विटर एडमिन को रविवार को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके विरोध में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय पहुंच गए। उन्होंने गिरफ्तारी का विरोध किया और कहा कि सरकार की तानाशाही नहीं चलेगी। वो अपने समर्थकों के साथ पुलिस मुख्यालय में ही बैठ गए। इस बीच बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता पुलिस मुख्यालय पहुंचे और योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सपाइयों का कहना था कि तानाशाही नहीं चलेगी। पुलिस भाजपा के इशारे पर काम कर रही है और सपा के किसी भी नेता को गिरफ्तार कर ले रही है।

Link to Watch Video -

https://twitter.com/i/status/1611988647607431168

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि अखिलेश यादव से पुलिस अधिकारियों द्वारा चाय पूछी जाती है। जिस पर अखिलेश चाय पीने से मना करते हुए कहते हैं कि हम आपकी चाय नहीं पिएंगे, कहीं आपने चाय में जहर मिला दिया हो तो… अखिलेश की इस बात पर अधिकारी मुस्कुराने लगे तो उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमें आप लोगों पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है।

अखिलेश यादव ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, “हम अपनी चाय खुद मंगवा लेंगे और कब आपका कप लेंगे। हम अपनी चाय पिलाएंगे या बाहर जाकर पी लेंगे। आप अपनी चाय पीयो, हम अपनी चाय पी लेंगे।” जिसके बाद अखिलेश ने विकास नाम के एक लड़के को बुलाते हुए कहा कि बाहर जाकर देखो, कहीं चाय मिल रही है क्या? अगर मिल रही है तो यहां पर लेकर आओ, इनकी चाय हम नहीं पिएंगे।”

रविवार सुबह अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में समाजवादी पार्टी के ट्विटर एडमिन मनीष जगन अग्रवाल को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में तीन मुकदमें दर्ज हैं। मामले की जानकारी पर गिरफ्तारी के विरोध में सपा कार्यकर्ता पुलिस मुख्यालय पहुंच गए और वहीं बैठ गए। उन्होंने कार्यकर्ता को रिहा करने की मांग की।

What's Your Reaction?

Like Like 16
Dislike Dislike 0
Love Love 8
Funny Funny 6
Wow Wow 6
Sad Sad 3
Angry Angry 4
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User