'मेरे पास 20 किलो RDX, मोदी को खत्म कर दूंगा':धमकाने वाले ने ईमेल में कहा- साजिश का खुलासा न हो, इसलिए सुसाइड कर रहा हूं

नैशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की मुंबई ब्रांच को भेजे गए ईमेल में पीएम को मारने की धमकी दी गई। इसमें कहा गया कि 20 स्‍लीपर सेल तैयार हैं जिनके पास 20 किलो RDX मौजूद हैं। धमकी वाले ईमेल में लिखा है कि वह प्रधानमंत्री के साथ लाखों लोगों को नुकसान पहुंचाने के लिए तैयार है। ईमेल में कहा है, '...मैं कुछ आतंकियों से मिला हूं, वो RDX में मेरी मदद करेंगे, मैं खुश हूं कि मुझे बड़ी आसानी से बम मिल गए और अब मैं हर जगह धमाका करूंगा... मैं प्‍लान कर लिया है, 20 स्‍लीपर सेल ऐक्टिवेट की जाएंगी और लाखों लोग मारे जाएंगे...' ।

Apr 01, 2022 - 16:10
0 108
'मेरे पास 20 किलो RDX, मोदी को खत्म कर दूंगा':धमकाने वाले ने ईमेल में कहा- साजिश का खुलासा न हो, इसलिए सुसाइड कर रहा हूं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश का खुलासा हुआ है। ईमेल की जांच NIA को दे दी गई है। खुफिया सूत्रों के हवाले से प्रधानमंत्री मोदी को जान से मारने की धमकी देने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। ईमेल के मुताबिक हमले की योजना तैयार हो चुकी है। मेल में कहा गया है कि मेल लिखने वाले के अनेक आतंकियों से भी संबंध है। ईमेल करने वाले ने कहा कि वह आत्महत्या कर रहा है जिससे इस षड्यंत्र का पर्दाफाश ना हो सके। 

 धमकी भरा मेल आने के बाद खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, नैशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की मुंबई ब्रांच को भेजे गए ईमेल में पीएम को मारने की धमकी दी गई। इसमें कहा गया कि 20 स्‍लीपर सेल तैयार हैं जिनके पास 20 किलो RDX मौजूद हैं। धमकी वाले ईमेल में लिखा है कि वह प्रधानमंत्री के साथ लाखों लोगों को नुकसान पहुंचाने के लिए तैयार है। ईमेल में कहा है, '...मैं कुछ आतंकियों से मिला हूं, वो RDX में मेरी मदद करेंगे, मैं खुश हूं कि मुझे बड़ी आसानी से बम मिल गए और अब मैं हर जगह धमाका करूंगा... मैं प्‍लान कर लिया है, 20 स्‍लीपर सेल ऐक्टिवेट की जाएंगी और लाखों लोग मारे जाएंगे...' । 

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने धमकी भरा ई-मेल खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों को भी भेजा है। जिस मेल आईडी से मेल आया है उसकी जांच चल रही है। उसका IP एड्रेस ट्रेस कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी की हत्या की साजिश का खुलासा होने के बाद सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया गया है। NIA यह भी जांच कर रही है कि कहीं यह कोई प्रैंक मेल तो नहीं है। इससे पहले दिल्ली के सीमापुरी इलाके के एक घर से आईईडी मिलने की खबर सामने आई थी। ये मामला बेहद चौंकाने वाला था। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि गाजीपुर फूल मंडी में जनवरी में मिला ये विस्फोटक कुल्लू धमाके में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक के जैसा था।

What's Your Reaction?

Like Like 13
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 2
Angry Angry 4
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User