महाराष्ट्र में भीषण हादसा: एक्सप्रेसवे पर नागपुर से पुणे जा रही बस में लगी आग; 26 लोगों की जलकर मौत

बस में कुल 33 लोग सवार थे, जिनमें से 26 की मौत हो गई, जिनमें 3 मासूम भी शामिल हैं. वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्होंने कहा कि बस का टायर फट गया था, जिसके बाद वह खंभे और डिवाइडर से टकरा गई. इसके बाद पलटी तो उसमें आग लग गई.

Jul 01, 2023 - 03:10
0 25
महाराष्ट्र में भीषण हादसा: एक्सप्रेसवे पर नागपुर से पुणे जा रही बस में लगी आग; 26 लोगों की जलकर मौत

महाराष्ट्र में शनिवार रात भीषण हादसा हो गया। यहां बुलढाणा में नागपुर से पुणे जा रही एक बस हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के मुताबिक, बस जब समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर बुलढाणा के पास थी तभी बस पलट गई और इसके बाद उसमें भीषण आग लग गई। बुलढाणा पुलिस के डिप्टी एसपी बाबूराव महामुनि के मुताबिक, बस में 33 लोग सवार थे। जिनमें से 26 लोगों की जलकर मौत हो गई। वहीं, अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बता दे सिंदखेड़ राजा शहर के पास हुए दर्दनाक बस हादसे में 26 यात्रियों की जान चली गई. यह हादसा समृद्धि एक्सप्रेस वे पर हुआ है. यहां सिटीलिंक ट्रेवल्स की लक्जरी बस नागपुर से मुंबई जा रही थी. बस का एक्सीडेंट होने के बाद उसमें आग लग गई. देखते ही देखते बस धधकने लगी. जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक 26 लोगों की जान चली गई.

बुलढाणा एसपी सुनील कड़ासेन का कहना है कि बस में कुल 33 लोग सवार थे, जिनमें से 26 की मौत हो गई, जिनमें 3 मासूम भी शामिल हैं. वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्होंने कहा कि बस का टायर फट गया था, जिसके बाद वह खंभे और डिवाइडर से टकरा गई. इसके बाद पलटी तो उसमें आग लग गई.

रिपोर्ट्स के मुताबिक,  प्रत्यक्षदर्क्षियों ने बताया कि बस पहले नागपुर से औरंगाबाद की ओर जाने वाले रास्ते पर दाहिनी ओर एक लोहे के खंभे से टकराई। जिसके बाद ड्राइवर ने संतुलन खो दिया। इस दौरान बस रोड के बीच बने कंक्रीट के डिवाइडर से टकराकर पलट गई। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने यह भी बताया कि बस बायीं तरफ पलटी, जिससे बस का दरवाजा नीचे आ गया। ऐसे में उसमें सवार लोग बाहन नहीं निकल सके। बताया ये भी जा रहा है कि हादसे के दौरान  बस से बड़ी मात्रा में डीजल सड़क पर फैल गया। डीजल फैलने के कारण ही बस में आग लग गई।  

इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद एसपी सहित कई आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं. इस घटना में बस का ड्राइवर बच गया. उसने बताया कि टायर फटने के बाद बस अनियंत्रित हो गई थी, जिसके बाद बस पलट गई और उसमें आग लग गई.

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Wow Wow 2
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User