ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, डिवाइडर तोड़ कर हुई बस और एसयूवी की टक्कर, नौ हताहत, कई घायल

Dec 31, 2022 - 16:10
0 69
ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, डिवाइडर तोड़ कर हुई बस और एसयूवी की टक्कर, नौ हताहत, कई घायल

गुजरात के नवसारी में भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। यहां शनिवार सुबह-सुबह बस और एसयूवी कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हुई है वहीं 30 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि, यह घटना अहमदाबाद मुंबई हाईवे पर हुआ है। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। सूचना यह भी मिली है कि हादसे के पहले कार ड्राइवर को अचानक हार्ट अटैक आ गया जिससे वह गाड़ी का नियत्रंण खो बैठा और गंभीर हादसा हो गया।

गृह मंत्री अमित शाह ने इस घटना पर ट्वीट कर शोक जताया। अमित शाह ने कहा, 

"नवसारी में हुआ हादसा झकझोरने वाला है। जिन लोगों ने हादसे में अपने परिवारजनों को खोया है, उनके लिए मेरी संवेदना। स्थानीय प्रशासन घायलों को तत्काल इलाज मुहैया करा रहा है। हम उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।" 

रिपोर्ट्स की मानें तो नवसारी नेशनल हाईवे-48 पर जिस बस का एक्सीडेंट हुआ, वह सूरत में एक कार्यक्रम से आ रही थी। बताया गया है कि अल-सुबह वलसाड से आ रही टोयोटा फॉर्च्यूनर के ड्राइवर को अचानक ही हार्ट अटैक आ गया और उसका कार से नियंत्रण छूट गया। इसके बाद एसयूवी डिवाइडर को पार करते हुए सामने से आ रही बस से टकरा गई।

इस घटना में कार में सवार सभी आठ लोगों की जान चली गई, वहीं बस में सवार एक व्यक्ति की जान जाने की भी बात सामने आई है। बस में सवार लोगों को करीब के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि सड़क हादसे में लोगों की मौत से आहत हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र ठीक होने की कामना। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से  मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये व घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजे की घोषणा की।

नवसारी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि दुर्घटना वेसमा गांव के पास एक राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई जब बस वलसाड की ओर जा रही थी, जबकि एसयूवी विपरीत दिशा से आ रही थी।गुजरात के नवसारी के डीएसपी,वीएन पटेल ने कहा- नवसारी में अहमदाबाद-मुंबई हाईवे पर बस और कार की टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक को सूरत रेफर किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 10
Dislike Dislike 0
Love Love 4
Funny Funny 0
Wow Wow 1
Sad Sad 6
Angry Angry 1
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User