Delhi-NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद मौसम हुआ सुहावना, कल से बढ़ेगा तापमान

आज सुबह मौसम विभाग ने हवाओं के साथ हल्की बारिश का अनुमान दिल्ली के आसपास के इलाकों में जताया था। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि विभाग का कहना है कि सोमवार से एक बार फिर मौसम में बदलाव आएगा। दिल्ली-एनसीआर का तापमान बढ़ने लगेगा। धीरे-धीरे गर्मी सताने लगेगी।

Jun 04, 2023 - 07:15
0 47
Delhi-NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद मौसम हुआ सुहावना, कल से बढ़ेगा तापमान

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। हल्की हवाएं भी चल रही हैं। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि विभाग का कहना है कि सोमवार से एक बार फिर मौसम में बदलाव आएगा। दिल्ली-एनसीआर का तापमान बढ़ने लगेगा। धीरे-धीरे गर्मी सताने लगेगी।

इससे पहले, आज सुबह मौसम विभाग ने हवाओं के साथ हल्की बारिश का अनुमान दिल्ली के आसपास के इलाकों में जताया था। कल दिनभर मौसम खुला रहा। बारिश के हालात भी नहीं बने। ऐसे में लग रहा था कि अब बारिश की विदाई हो गई है। 

इसके बाद मौसम विभान की ओर से भी तापमान और गर्मी बढ़ने की बात कही गई। देर रात और तड़के तक बारिश की स्थितियां नहीं थीं लेकिन सवेरे के समय बारिश होने लगी। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में तापमान 38 डिग्री तक चला गया। 

पीतम पुरा में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 37.9 डिग्री, नजफगढ़ में 37.1, पूसा में 37 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। इन इलाकों में न्यूनतम तापमान भी बढ़ा दिन भर सूरज की तपिश ने लोगों को परेशान किया।

मौसम विभाग की मानें तो अब तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। तापमान में सोमवार से ज्यादा बढ़ोतरी होनी शुरू हो जाएगी। पांच जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री, सात जून को 40 डिग्री और नौ जून को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके बाद तापमान में और बढ़ोतरी होगी। पसीने छुड़ाने वाली गर्मी परेशान करेगी। 

What's Your Reaction?

Like Like 34
Dislike Dislike 0
Love Love 11
Funny Funny 0
Wow Wow 7
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User