बार काउंसिल की बैठक में बदला फैसला: हापुड़ लाठीचार्ज के विरोध में आज भी जारी रहेगी वकीलों की हड़ताल

बार काउंसिल ने दो दिन पहले हड़ताल खत्म कर सिर्फ विरोध जारी रखने का ऐलान किया था. जिसके बाद बार काउंसिल के अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ के हड़ताल वापस लेने के फैसले का बार काउंसिल के तमाम सदस्य और अलग-अलग जिलों के अधिवक्ता संगठन विरोध कर रहे थे. 

Sep 11, 2023 - 11:05
0 25
बार काउंसिल की बैठक में बदला फैसला: हापुड़ लाठीचार्ज के विरोध में आज भी जारी रहेगी वकीलों की हड़ताल

हापुड़ में वकीलों पर हुए पुलिस लाठी चार्ज का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस घटना के विरोध में सभी वकील एकजुट हो गए हैं और आज 11 सितंबर को भी पूरे यूपी के वकील हड़ताल पर रहेंगे. हड़ताल को लेकर यूपी बार काउंसिल ने एक बार फिर अपना फैसला बदल लिया है और हड़ताल जारी रखने की बात कही है. रविवार रात को बार काउंसिल की बैठक में सोमवार को भी हड़ताल जारी रखने का एलान किया गया. 

बार काउंसिल ने दो दिन पहले हड़ताल खत्म कर सिर्फ विरोध जारी रखने का ऐलान किया था. जिसके बाद बार काउंसिल के अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ के हड़ताल वापस लेने के फैसले का बार काउंसिल के तमाम सदस्य और अलग-अलग जिलों के अधिवक्ता संगठन विरोध कर रहे थे. 

इस विरोध को देखते हुए रविवार की रात को 10 बजे एक बार फिर से वर्चुअल तरीके से बार काउंसिल की बैठक हुई. ये डेढ़ घंटे से भी ज्यादा समय तक चली. इस बैठक में पुराने फैसले को बदलते हुए सोमवार को भी हड़ताल जारी रखने का फैसला लिया गया. 

सोमवार की शाम को एक बार फिर से बार काउंसिल के सदस्यों की बैठक होगी. इस बैठक में हड़ताल को लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी. हापुड़ में वकीलों पर हुए लाठी चार्ज की घटना से यूपी के वकीलों में जबरदस्त नाराजगी देखी जा रही है. 

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी मामले की जांच के लिए ज्यूडिशियल कमेटी गठित की है. बार काउंसिल के अध्यक्ष शिवकुमार गौड़ ने सोमवार को भी हड़ताल जारी रखने की पुष्टि की है. ऐसे में आज भी अदालतों में काम प्रभावित होगा. 

हापुड़ में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के मामले में वकीलों का गुस्सा ठंडा होता नजर नहीं आ रहा है. इस मामले में एसआईटी के गठन कर दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट 15 सितंबर को हाईकोर्ट में पेश की जानी है. 

What's Your Reaction?

Like Like 4
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Wow Wow 2
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User