मुख्यमंत्री गहलोत का विवादास्पद बयान, बोले - निर्भया कांड के बाद रेपिस्ट को मिलने लगी फांसी, इसलिए दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले बढ़े

अशोक गहलोत ने कहा है कि निर्भया कांड के बाद जब से यह किया गया कि रेपिस्ट को फांसी की सजा मिलेगी, उसके बाद बच्चियों की रेप के बाद हत्याएं बहुत बढ़ रही हैं। रेप करने वाला देखता है कि कल यह मेरे खिलाफ गवाह बन जाएगी तो हत्या कर देता है।

Aug 07, 2022 - 11:18
0 78
मुख्यमंत्री गहलोत का विवादास्पद बयान, बोले - निर्भया कांड के बाद रेपिस्ट को मिलने लगी फांसी, इसलिए दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले बढ़े

कांग्रेस शाशित राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बलात्कार को लेकर दिया गया एक बयान चर्चा का विषय बन गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि निर्भया कांड के बाद जब से यह किया गया कि रेपिस्ट को फांसी की सजा मिलेगी, उसके बाद बच्चियों की रेप के बाद हत्याएं बहुत बढ़ रही हैं। रेप करने वाला देखता है कि कल यह मेरे खिलाफ गवाह बन जाएगी तो हत्या कर देता है। गहलोत शुक्रवार को दिल्ली में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के कार्यकाल में नाबालिगों से रेप करने वालों को फांसी की सजा का प्रावधान करने का कानून बनाया था। सीएम गहलोत ने नाबालिगों से रेप पर फांसी की सजा करने के प्रावधान के बाद बच्च्यिों की हत्या करने के मामले बढ़ने कार बसान दिया है, यह बात पहले भी कई नेता उठा चुके हैं। बीजेपी राज में जिस समय विधानसभा में नाबालिगों से रेप करने वालों को फांसी की सजा देने का प्रावधान वाले बिल को लाया गया था। उस बिल पर बहस के दौरान कई विधायकों ने रेप पीड़ित बच्चियों के मर्डर के मामले बढ़ने की आशंका जताई थी।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि देश में बहुत बड़ा चैलेंज है। पूरे देश से ​जो रिपोर्ट आ रही है। वह बहुत चिंताजनक है। वैसे भी आप देख रहे हैं कि बेरोजगारी बहुत भयंकर है। महंगाई का जमाना है। असामाजिक तत्व बहुत बढ़ रहे हैं। देश-प्रदेश में क्राइम बढ़ रहा है। हिंसा बढ़ रही है। छोटी-छोटी बातों पर झगड़े हो रहे हैं। तनाव और हिंसा बढ़ रही है। कहीं, बच्चियों से रेप हो रहे हैं। क्राइम लगातार बढ़ रहा है। जो बहुत चिंता की बात है।

बता दें, राजस्थान में हर साल करीब 2000 बच्चियों से रेप हो रहे हैं। जनवरी 2020 से जनवरी 2022 तक नाबालिग बच्चियों से रेप के 4091 (पॉक्सो एक्ट) केस दर्ज हुए हैं। वहीं, दो साल में महिलाओं से रेप के कुल 11,368 केस दर्ज हुए हैं। दो साल में 26 मामले ऐसे हैं, जिनमें रेप के बाद हत्या कर दी गई। 

मुख्यमंत्री गहलोत के बयान के बाद भाजपा नेताओं ने उन पर हमला करना शुरू कर दिया है।  भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद जयहिंद ने गहलोत के बयान का जिक्र करते हुए उन पर निशाना साधा है। शहजाद ने कहा, 'गहलोत ने बलात्कारियों को नहीं सख्त दुष्कर्म कानूनों को दोषी ठहराया! उन्होंने कहा- निर्भया के बाद कानून सख्त होने से रेप से संबंधित हत्याएं बढ़ीं! ऐसा पहला बयान नहीं! उन्होंने यह भी कहा है कि बलात्कार के ज्यादातर मामले फर्जी हैं! उनके मंत्री ने कहा मुर्दों का प्रदेश है इसलिए बलात्कार होते हैं' लेकिन प्रियंकाजी चुप हैं?' 

What's Your Reaction?

Like Like 13
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 3
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 1
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User