डिंपल यादव के जंग वाले बयान पर सीएम योगी का पलटवार

पूर्व सांसद डिंपल यादव ने बीते शुक्रवार को कौशांबी जिले के सिराथू विधान सभा क्षेत्र से सपा गठबंधन की उम्मीदवार पल्लवी पटेल के समर्थन में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए लोहे में लगने वाले जंग को भगवा से जोड़ा था. उन्होंने आगे कहा कि ऐसे जंग वाले इंजन को हटाने के लिए जनता तैयार है और ऐसे इंजन को लाने के लिए जो उत्तर प्रदेश को एक संपन्न प्रदेश बनाएगा.

Feb 28, 2022 - 04:36
0 86
डिंपल यादव के जंग वाले बयान पर सीएम योगी का पलटवार

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी और पूर्व सांसद  डिंपल यादव ने लोहे में लगे जंग के रंग को भगवा से जोड़ा था. अब उनके इस बयान को सीएम योगी ने सनातन धर्म और संत समाज का अपमान है. योगी ने एक ट्वीट कर कहा, 'हां मैं भगवाधारी हूं।' इस ट्वीट के साथ ही मुख्यमंत्री ने अपने भाषण का एक वीडियो भी शेयर किया है।

डिंपल ने भगवा को जंग लगे लोहे की तरह बताया था। कहा था, 
'ये जो डबल इंजन की सरकार है। जब इंजन में जंग लग जाता है, जंग का रंग क्या होता है? मुझे लगता है जिस रंग के हमारे मौजूदा मुख्यमंत्री कपड़े पहनते हैं उसी रंग का होता है तो ऐसे जंग वाले इंजन को हटाने का समय आ गया है।' 

पूर्व सांसद डिंपल यादव ने बीते शुक्रवार को कौशांबी जिले के सिराथू विधान सभा क्षेत्र से सपा गठबंधन की उम्मीदवार पल्लवी पटेल के समर्थन में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए लोहे में लगने वाले जंग को भगवा से जोड़ा था. उन्होंने आगे कहा कि ऐसे जंग वाले इंजन को हटाने के लिए जनता तैयार है और ऐसे इंजन को लाने के लिए जो उत्तर प्रदेश को एक संपन्न प्रदेश बनाएगा.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डिंपल यादव के बयान का जिक्र करते हुए बगैर किसी का नाम लिए कहा 'एक बात मुझे बहुत खटकी है। आपने सपा के कुछ लोगों के बयान सुने होंगे। वो बयान सृष्टि का भी अपमान है। सनातन धर्म और संत समाज का भी अपमान है। भगवा को उन्होंने जंग के साथ जोड़ा है, लेकिन हां, मैं कह सकता हूं कि मैं भगवाधारी हूं। हर उत्तर प्रदेशवासी कहेगा, हम भगवाधारी हैं। इसलिए बोलेंगे क्योंकि ये भगवा सृष्टि की ऊर्जा का रंग है। सूर्योदय जब होता है तब भगवान सूर्य का रंग भी भगवा ही होता है।' 

What's Your Reaction?

Like Like 6
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 3
Sad Sad 0
Angry Angry 1
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User