माफिया Atiq के कब्जे से छुड़ाई जमीन पर बने गरीबों के आशियाने, वहां बने फ्लैट आज गरीबों को सौंपेंगे सीएम योगी

प्रयागराज के लूकरगंज की जिस जमीन पर कभी माफिया अतीक अहमद का अवैध कब्जा हुआ करता था, वहां योगी सरकार ने गरीबों के लिए उनके सपनों को आशियाना बना दिया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने इन 76 फ्लैट्स के लाभार्थियों को खुद सीएम योगी आदित्यनाथ चाबी सौंपेंगे।

Jun 30, 2023 - 03:05
0 14
माफिया Atiq के कब्जे से छुड़ाई जमीन पर बने गरीबों के आशियाने, वहां बने फ्लैट आज गरीबों को सौंपेंगे सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर सरकार ने गरीबों के लिए आवास का निर्माण कराया है. इन आवासों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लाभार्थियों को आवंटित करने वाले हैं. सीएम योगी प्रयागराज में एक कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को फ्लैट की चाबी देंगे.

बता दे प्रयागराज के लूकरगंज की जिस जमीन पर कभी माफिया अतीक अहमद का अवैध कब्जा हुआ करता था, वहां योगी सरकार ने गरीबों के लिए उनके सपनों को आशियाना बना दिया है। 

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने इन 76 फ्लैट्स के लाभार्थियों को खुद सीएम योगी आदित्यनाथ चाबी सौंपेंगे। सीएम योगी प्रयागराज के लूकरगंज में माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के कब्जे से छुड़ाई गई जमीन पर गरीबों के लिए बने आवास की चाबियां भी लाभार्थियों को सौपेंगे। साथ ही सीएम लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे।

बता दें कि अतीक से मुक्त कराई गई जमीन पर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत 76 फ्लैट्स का निर्माण कराया है. प्रयागराज के लूकरगंज में सितंबर 2020 में माफिया अतीक अहमद के कब्जे से 15000 स्क्वायर फीट जमीन मुक्त कराई गई थी. उसी जमीन पर 4 मंजिला टावर में 76 फ्लैट्स तैयार हो चुके हैं.

अधिकारियों ने बताया कि चार मंजिल की इमारत में तैयार किए गए फ्लैट्स में एक फ्लैट की कीमत 7.5 लाख रुपये रखी गई है. इसमें से लाभार्थी को सिर्फ 3.5 लाख रुपये देने होंगे. बाकी रकम लाभार्थी को सरकार की तरफ से सब्सिडी के लाभ के रूप में मिलेगी. 

बता दें कि माफिया अतीक अहमद ने प्रयागराज के लूकरगंज में काफी जमीन पर कब्जा कर लिया था. इसको लेकर जब प्रशासन ने जांच कराई तो कब्जे का पता चला. इसके बाद जमीन को मुक्त कराने की कार्रवाई हुई. सरकार के आदेश पर प्रशासन ने 1731 वर्ग मीटर जमीन अतीक के कब्जे से छुड़ाई थी. यहां अब 76 फ्लैट्स तैयार हैं. सभी भगवा रंग से रंगे गए हैं. बीते दिनों इनकी लॉटरी इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के ऑडिटोरियम में निकाली गई थी.

मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार, 30 जून को सुबह 11:15 बजे विशेष विमान से प्रयागराज की रिजर्व पुलिस लाइन पहुचेंगे। यहां से वह सीधे लूकरगंज जायेंगे जहां उन्होंने ₹458.88 लाख की लागत से 1731 वर्गमीटर एरिया में गरीबों के लिए गए आवास का निरीक्षण करेंगे। यहीं पर लाभार्थियों को उनके सपनों के आशियाने की चाबी भी सीएम देंगे।
226 परियोजनाओं का होगा लोकार्पण और शिलान्यास  

सीएम योगी का प्रयागराज का कार्यक्रम छोटा ही रहेगा, इस दौरान वह प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के लाभार्थियों को फ्लैट्स की चाबी देने के बाद वहां से लीडर प्रेस मैदान आयेंगे। जहां सीएम योगी एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User