आगरा को 600 करोड़ की सौगात 25 जुलाई को सीएम योगी देंगे : करेंगे योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई की शाम चार बजे खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से सीधे जनसभा स्थल पहुंचेंगे जहां मुख्यमंत्री द्वारा लोक निर्माण विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, सेतु निगम सहित अन्य विभाग की 600 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। यह कार्यक्रम दो घंटे तक चलेगा फिर सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों से मुख्यमंत्री मुलाकात करेंगे।

Jul 22, 2026 - 09:01
0 17
आगरा को 600 करोड़ की सौगात 25 जुलाई को सीएम योगी देंगे : करेंगे योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को दो दिवसीय दौरे पर आगरा आ रहे हैं। पहले दिन मुख्यमंत्री 600 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। रात में सर्किट हाउस में रुकेंगे। 26 जुलाई को आंबेडकर विश्वविद्यालय के सभागार में कैशलेस योजना का शुभारंभ करेंगे।

सीएम के आगमन को देखते हुए मंगलवार से तैयारी शुरू हो गई। डीएम मनीष बंसल ने कोठी मीना बाजार मैदान सहित अन्य जनसभा के स्थलों का निरीक्षण किया। कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई की शाम चार बजे खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से सीधे जनसभा स्थल पहुंचेंगे जहां मुख्यमंत्री द्वारा लोक निर्माण विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, सेतु निगम सहित अन्य विभाग की 600 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। यह कार्यक्रम दो घंटे तक चलेगा फिर सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों से मुख्यमंत्री मुलाकात करेंगे।

26 जुलाई को खंदारी कैंपस स्थित शिवाजी मंडपम सभागार में कैशलेस योजना का शुभारंभ करेंगे। सीएम के आगमन को देखते हुए मंगलवार दोपहर दो बजे डीएम मनीष बंसल ने जीआइसी मैदान, कोठी मीना बाजार मैदान, टाटा ग्राउंड फतेहाबाद रोड, विश्वविद्यालय स्थित शिवाजी मंडपम सभागार का निरीक्षण किया।

What's Your Reaction?

Like Like 7
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Wow Wow 2
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User