सीएम योगी ने शामली में विपक्ष पर बोला तीखा हमला- ‘जिन्ना के उपासक है सपा और कांग्रेस के लोग’
CM योगी ने शामली के कैराना में 581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में चीनी मिलें बंद हो रही थीं और किसानों का भुगतान अटका रहता था। हमने बंद मिलें फिर शुरू करवाई और भुगतान में सुधार किया। सीएम ने बिजनौर में ₹1,003 करोड़ की 76 और गाजियाबाद में ₹868 करोड़ की 90 परियोजनाओं का भी लोकार्पण-शिलान्यास किया। उन्होंने कई योजनाओं के लाभार्थियों को चेक भी दिए।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सपा और कांग्रेस पर मोहम्मद अली जिन्ना का उपासक होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों के लोग डेमोग्राफी बदल रहे थे। इसी कारण 2017 से पहले कांधला और कैराना से पलायन हो रहा था, लेकिन अब कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और लोग लौट रहे हैं। उन्होंने कहा कि शामली तेजी से हाइवे जंक्शन का हब बन रहा है और प्रदेश की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण केंद्र भी बनेगा।
योगी ने शामली के कैराना में 581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में चीनी मिलें बंद हो रही थीं और किसानों का भुगतान अटका रहता था। हमने बंद मिलें फिर शुरू करवाई और भुगतान में सुधार किया। सीएम ने बिजनौर में ₹1,003 करोड़ की 76 और गाजियाबाद में ₹868 करोड़ की 90 परियोजनाओं का भी लोकार्पण-शिलान्यास किया। उन्होंने कई योजनाओं के लाभार्थियों को चेक भी दिए।
सीएम योगी ने विपक्ष पर कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश का आरोप लगाया और लोगों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोई गलत व्यक्ति हमारे बीच आकर उपद्रव करे तो कान पकड़कर बाहर करें। अनुशासनहीनता कतई स्वीकार नहीं होगी।
सीएम योगी ने कहा कि अगर कोई हंगामा या अनुशासनहीनता होती है, तो विपक्ष ऐसे दृश्यों पर ध्यान देगा और फिर पहले की तरह कांवड़ यात्रा को बाधित करने के लिए किसी भी तरह से अन्य स्थानों से दबाव बनाने का प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि जीवन में धैर्य और अनुशासन हमारी सबसे बड़ी संपत्ति होनी चाहिए और छोटी-मोटी बातों पर कोई हंगामा नहीं होना चाहिए।
What's Your Reaction?
Like
10
Dislike
0
Love
3
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)