सीएम केजरीवाल के ट्वीट से मचेगा दिल्ली के सियासी रण में तगड़ा घमासान, जानिए किसे कहा सीरियल किलर?

सियासी गलियारों में चर्चा है कि सीरियल किलर शब्द भाजपा के लिए, छह मर्डर से मतलब उन राज्यों से है जहां सत्ता परिवर्तन हुआ है। पीड़ित शब्द केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के लिए प्रयोग किया है।

Aug 26, 2022 - 18:17
0 84
सीएम केजरीवाल के ट्वीट से मचेगा दिल्ली के सियासी रण में तगड़ा घमासान, जानिए किसे कहा सीरियल किलर?

पिछले कुछ समय से चल रही दिल्ली की सियासी जंग में मुख्यमंत्री आप प्रमुख अरविन्द केजरीवाल ने नया ट्विस्ट डाल दिया है। बिना किसी का नाम लिए उन्होंने भाजपा को सीरियल किलर कहा है। केजरीवाल के ट्वीट के कई मायने निकाले जा रहे हैं। उनके इस ट्वीट के बाद सियासी गलियारों में मचा घमासान और बढ़ने की उम्मीद है। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि एक सीरियल किलर है। उसने छह मर्डर किए हैं। सभी मर्डर एक ही पैटर्न से किए गए हैं। एक और मर्डर कोशिश की गई है। जिसका पैटर्न पूर्व की तरह ही है।

सीएम केजरीवाल के ट्वीट से मचेगा दिल्ली के सियासी रण में तगड़ा घमासान, जानिए किसे कहा सीरियल किलर-NewsAsr

इसके बाद केजरीवाल लिखते हैं कि इस बार वो यानी कि सीरियल किलर फेल हो गया। पीड़ित कह रहा है उसी ने हमला किया है। मैंने देखा पर सारा मीडिया पीड़ित से सबूत मांग रहा है। अरे, चश्मदीद गवाह है, सेम पैटर्न है। सबूत तो पुलिस इकट्ठा करेगी। उसे गिरफ्तार तो करो।

इस ट्वीट को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा है कि सीरियल किलर शब्द भाजपा के लिए, छह मर्डर से मतलब उन राज्यों से है जहां सत्ता परिवर्तन हुआ है। पीड़ित शब्द केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के लिए प्रयोग किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 12
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 2
Wow Wow 3
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User