Asia Cup 2023- पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम इंडिया, छिन जाएगी एशिया कप की मेजबानी? ACC की आज इमर्जेन्सी मीटिंग

'जय शाह एसीसी की मीटिंग के लिए पहले से ही बहरीन में मौजूद हैं।  बीसीसीआई अपने फैसले पर अडिग है।  हम पाकिस्तान दौरे पर बिल्कुल भी नहीं जाएंगे, क्योंकि इसके लिए हमें अभी तक सरकार से मंजूरी नहीं मिली है।' टूर्नामेंट को या तो संयुक्त अरब अमीरात में कराये जाने और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मेजबानी अधिकार बरकरार रखने की उम्मीद है या फिर श्रीलंका दूसरा विकल्प हो सकता है।

Feb 04, 2023 - 09:00
0 98
Asia Cup 2023- पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम इंडिया, छिन जाएगी एशिया कप की मेजबानी? ACC की आज इमर्जेन्सी मीटिंग

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह एशियाई क्रिकेट परिषद की आपात बैठक में हिस्सा लेने के लिये बहरीन में हैं। यह बैठक पीसीबी चेयरमैन नजम सेठी के अनुरोध पर बुलायी गई है जिसमें पाकिस्तान के एशिया कप मेजबानी अधिकार के भाग्य पर फैसला होगा। अगर बीसीसीआई के सूत्रों पर भरोसा किया जाए तो सितंबर में पाकिस्तान के एशिया कप की मेजबानी का कोई भी या बिलकुल मौका नहीं है। 
भारतीय बोर्ड के सूत्रों ने कहा, 'जय शाह एसीसी की मीटिंग के लिए पहले से ही बहरीन में मौजूद हैं।  बीसीसीआई अपने फैसले पर अडिग है।  हम पाकिस्तान दौरे पर बिल्कुल भी नहीं जाएंगे, क्योंकि इसके लिए हमें अभी तक सरकार से मंजूरी नहीं मिली है।'


बता दे एशिया कप साल 2023 पाकिस्तान में खेला जाना है. इसके लिए भारतीय टीम पाकिस्तान जाएगी या नहीं ये बड़ा सवाल बना हुआ था. लेकिन बीसीसीआई के सचिव और एशियन क्रिकेट काउंसिल के चीफ जय शाह ने इस बात को 91वीं वार्षिक जनरल मीटिंग में साफ कर दिया है कि भारतीय टीम अगले एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी. इससे पहले भी यही कयास लगाए जा रहे थे कि भारतीय टीम एशिया कप खेलने के लिए पाकिस्तान ट्रेवल नहीं करेगी.
इससे पहले भी बीसीसीआई ने एशिया कप 2023 को लेकर कहा था कि वो एशियन क्रिकेट काउंसिल से इस बात को लेकर अनुरोध करेंगे कि एशिया कप को पाकिस्तान के अलावा कहीं और करवाया जाए. साथ ही ये भी कहा गया था कि आईसीसी टूर्नामेंट के लिए तो टीम पाकिस्तान ट्रेवल कर सकती है, लेकिन एशिया कप के लिए टीम का पाकिस्तान ट्रेवल करना बहुत मुश्किल है. गौरतलब है कि जय शाह ने ये भी कहा है कि एशिया कप 2023 पाकिस्तान के अलावा किसी न्यूट्रल वेन्यू में करवाया जाए. 
जानकारी के लिए बता दे टूर्नामेंट को या तो संयुक्त अरब अमीरात में कराये जाने और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मेजबानी अधिकार बरकरार रखने की उम्मीद है या फिर श्रीलंका दूसरा विकल्प हो सकता है। बीसीसीआई के सूत्र ने कहा, 'जय इस समय एसीसी बैठक के लिये बहरीन में हैं। बीसीसीआई अपना पक्ष नहीं बदलेगा। हम पाकिस्तान नहीं जायेंगे क्योंकि हमें सरकार से मंजूरी नहीं मिली है।'


समझा जा सकता है कि हाल में पेशावर में बम धमाके ने पाकिस्तान में फिर से क्रिकेट टूर्नामेंट कराने के बारे में सुरक्षा चिंताएं बढ़ा दी हैं। पिछले साल दिसंबर में एसीसी चेयरमैन शाह ने महाद्वीपीय टूर्नामेंट का कार्यक्रम जारी कर दिया था और एशिया कप के स्थल का जिक्र नहीं किया गया था। इसके बाद सेठी ने शाह पर एकतरफा फैसला करने का आरोप लगाया था। 
बीसीसीआई ने पहले ही साफ कर दिया था टीम इंडिया एशिया कप के लिए किसी भी हाल में पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी। वहीं पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड अपने यहां टूर्नामेंट को आयोजन कराने पर अड़े हुए हैं। ऐसे में किसी न्यूट्रल वेन्यू पर एशिया कप का आयोजन किया जा सकता है।
पिछले साल भी एशिया कप की मेजबानी श्रीलंका के पास थी लेकिन वहां के हालात के कारण टूर्नामेंट को यूएई में शिफ्ट कर दिया गया था। ऐसे में इसकी पूरी संभावना है कि एशिया कप का आयोजन पाकिस्तान में ना होकर यूएई में किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 19
Dislike Dislike 0
Love Love 4
Funny Funny 6
Wow Wow 4
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User