महीनों से फरार अशरफ की पत्नी जैनब; गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट पहुंची, जल्द हो सकती है सुनवाई

यूपी पुलिस फरार चल रही जैनब फातिमा पर शिकंजा कसने की पूरी तैयारी कर रही हैं. वहीं जैनब के साथ ही फरार चल रही माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को पकड़ने के लिए पुलिस लंबे समय से प्रयास कर रही है. जिसमें उसे अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है. फिलहाल मिल रही जानकारी के अनुसार इलाहाबाद हाईकोर्ट में अगले हफ्ते जैनब फातिमा की अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई हो सकती है.

Aug 22, 2023 - 09:53
0 37
महीनों से फरार अशरफ की पत्नी जैनब; गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट पहुंची, जल्द हो सकती है सुनवाई

प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल शूटआउट के बाद से ही फरार चल रही माफिया अतीक के भाई अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की है. 

उमेश पाल शूटआउट केस की जांच में नाम सामने आने के बाद से ही अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा फरार चल रही है. इसी बीच उनकी ओर से दायर की गई अग्रिम जमानत अर्जी ने सनसनी मचा दी है.

दरअसल एक ओर यूपी पुलिस फरार चल रही जैनब फातिमा पर शिकंजा कसने की पूरी तैयारी कर रही हैं. वहीं जैनब के साथ ही फरार चल रही माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को पकड़ने के लिए पुलिस लंबे समय से प्रयास कर रही है. 

जिसमें उसे अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है. फिलहाल मिल रही जानकारी के अनुसार इलाहाबाद हाईकोर्ट में अगले हफ्ते जैनब फातिमा की अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई हो सकती है.

जैनब फातिमा पर प्रशासन लगातार तेजी से शिकंजा कसते नजर आ रहा है. प्रशाशन की ओर से जैनब की संपत्तियों की भी खोजबीन शुरू हो गई है. इस सिलसिले में प्रयागराज विकास प्राधिकरण और राजस्व विभाग ने जैनब की संपत्तियों की पड़ताल शुरू कर दी है. इसके साथ ही जैनब की अर्जित संपत्तियों के आय के स्रोत की भी जानकारी जुटाई जा रही है.

पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान मिलने वाली अवैध तरीके से अर्जित संपत्तियों को जब्त किया जाएगा. बता दें कि जैनब फातिमा पर उमेश पाल हत्याकांड में शामिल शूटरों को फरार होने में मदद करने का आरोप है. जिसके बाद से ही जैनब फातिमा फरार चल रही है. 

पुलिस छानबीन में जैनब की आखिरी लोकेशन दिल्ली के शॉपिंग मॉल में मिली थी. हालांकि 29 जुलाई को गिरफ्तार किए गए वकील विजय मिश्रा के साथ लखनऊ में होने की भी खबर आई थी. फिलहाल जांच एजेंसियां जैनब की तलाश नहीं कर सकी और उनके हाथ अभी भी खाली हैं.

What's Your Reaction?

Like Like 4
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 0
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User